एक्सप्लोरर

Rishabh Pant के पास है बेहद ही खास मुकाम हासिल करने का मौका, बस लगाना होगा एक छक्का

IND Vs SA 2nd T20: ऋषभ पंत इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक 99 छक्के लगा चुके हैं. उनके पास एक छक्का लगाते ही बेहद ही खास मुकाम हासिल करने का मौका है.

IND Vs SA 2nd T20: इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच कटक में पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाना है.  इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की नज़र कटक का मैच जीतकर टीम को सीरीज में 1-1 पर वापस लाने की होगी. इसके साथ ही टीम इंडिया के शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास एक बेहद ही खास मुकाम हासिल करने का मौका है. अगर आज के मैच में ऋषभ पंत एक छक्का लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का शतक पूरा कर लेंगे.

ऋषभ पंत ने टीम इंडिया के लिए 2017 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. हालांकि 2020 के आईपीएल के बाद से ऋषभ पंत सभी फॉर्मेट में टीम इंडिया का अहम सदस्य बन गए हैं. ऋषभ पंत ने इंटरनेशल क्रिकेट में अभी तक 99 छक्के लगाए हैं.

ऋषभ पंत ने अपने छोटे से करियर में टेस्ट मैचों में अपने खेल से सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है. पंत 30 टेस्ट की 51 पारियों में 44 छक्के जड़ चुके हैं. पंत को हालांकि अभी तक ज्यादा वनडे मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. लेकिन उन्होंने 22 पारियों में 24 छक्के जड़े हैं. टी20 क्रिकेट में भी पंत को ज्यादा मौके नहीं मिल पाए हैं. पंत ने अपने इंटरनेशनल टी20 करियर की 44 पारियों में 31 छक्के लगाए हैं.

पहली बार मिला है कप्तानी का मौका

ऋषभ पंत के लिए वैसे भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज बेहद खास है. 24 साल की उम्र में ही ऋषभ पंत को टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान संभालने का मौका मिल गया है. हालांकि ऋषभ पंत के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में चुनौती भी कम नहीं है. ऋषभ पंत को भविष्य में लिमिटिड ओवर्स क्रिकेट में कप्तान के तौर पर देखा जाएगा या नहीं उसका फैसला काफी हद तक इस सीरीज में उनके प्रदर्शन से तय होगा. 

ENG vs NZ: ट्रेंट बोल्ट ने की मुरलीधरन के 'World Record' की बराबरी, बल्लेबाजी में किया कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में चीटिंग का अनोखा मामला, भारतीय कंपनी ने तोड़ी स्पॉन्सरशिप
क्रिकेट में चीटिंग का अनोखा मामला, भारतीय कंपनी ने तोड़ी स्पॉन्सरशिप
शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज
शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज
वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद ये क्या बोल गए बाबर आजम, किसकी लगाई क्लास
वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद ये क्या बोल गए बाबर आजम, किसकी लगाई क्लास
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget