एक्सप्लोरर

रिंकू सिंह का चौंकाने वाला खुलासा, एक जानवर ने खा लिया था उनके हाथ का मांस, आज भी दिखता है असर

रिंकू सिंह ने एशिया कप 2025 से पहले एक दर्दनाक घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया की एक बंदर ने उनके हाथ पर ऐसा हमला किया था कि उनके हाथ का मांस तक निकल गया और अब उस हाथ का वजन दूसरे से 1 किलो कम है.

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रिंकू सिंह इन दिनों एशिया कप 2025 में व्यस्त हैं और यूएई में जमकर प्रेक्टि्स कर रहे हैं. एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को मेजबान यूएई से है. मैच से पहले रिंकू सिंह का एक पुराना किस्सा सामने आया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. उन्होंने खुलासा किया कि एक जानवर ने उनके हाथ का मांस खा लिया था, जिसके बाद आज भी उनके शरीर पर उसका असर नजर आता है.

बचपन की दर्दनाक घटना

रिंकू सिंह ने हाल ही में राज शमानी के साथ पॉडकास्ट में बातचीत की.  दरअसल एशिया कप के लिए यूएई जाने से पहले रिंकू ने एक पॉडकास्ट किया था. इस शो के दौरान उन्होंने बताया कि बचपन में एक बार बारिश के दौरान वे अपने भाई के साथ खेतों की में घूम रहे थे और तभी अचानक एक बंदर ने कहीं से आकर उन पर हमला कर दिया और उनके बाएं हाथ को जोर से दबोच लिया. उस समय बारिश के चलते खेतों में कोई नहीं था.  बंदर इतने गुस्से में था कि उनके भाई के पत्थर मारने के बावजूद भी उसने हाथ नहीं छोड़ा. आखिरकार जब बंदर भागा तो रिंकू के हाथ से काफी मांस निकल चुका था और हालत इतनी खराब हो गई थी कि हड्डी तक दिखाई देने लगी थी.

मौत से बची थी जान

रिंकू ने बताया कि उस वक्त बंदर के काटने से उनका मांस तक चला गया था और खून इतना ज्यादा बह रहा था कि घरवालों को लगा कि शायद वो बच भी न पाएंगे. उसके बाद किसी तरह इलाज हुआ और हाथ बच गया, लेकिन उसका असर आज भी उनके साथ है.

NCA स्कैन में हुआ खुलासा

पॉडकास्ट में रिंकू सिंह ने आगे बताया कि हाल ही में जब उनका DEXA स्कैन NCA (नेशनल क्रिकेट अकैडमी) में हुआ तो हैरान करने वाली सच्चाई सामने आई. स्कैन रिपोर्ट में पता चला कि उनके दोनों हाथों के वजन में करीब 1 किलो का अंतर है. जिस हाथ को बंदर ने काटा था, उसका वजन आज भी दाएं हाथ से कम है.

फिटनेस पर पड़ता है असर

जब रिंकू से पूछा गया कि क्या इस वजह से उन्हें फिटनेस या ट्रेनिंग में कोई परेशानी आती है, तो उन्होंने साफ कहा, “हाँ, बाएं हाथ से मैं उतना वजन नहीं उठा पाता जितना दाएं हाथ से उठा लेता हूँ.” इसके बावजूद रिंकू ने कभी हार नहीं मानी और अपनी मेहनत के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget