एक्सप्लोरर

Glenn Maxwell: 'नहीं, वे इसके काबिल नहीं', मैक्सवेल के टेस्ट रिटर्न के सवाल पर रिकी पोंटिंग का दो टूक जवाब

Ricky Ponting on Glenn Maxwell: रिकी पोंटिंग का कहना है कि ग्लेन मैक्सवेल को अगर टेस्ट क्रिकेट में वापसी करनी है तो उन्हें फिर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ढेरों रन बनाने होंगे.

Glenn Maxwell Test Return Possibilities: सफेद गेंद से खेले जाने वाले क्रिकेट के दोनों फॉर्मेट में ग्लेन मैक्सवेल खुद को बहुत मजबूती के साथ साबित कर चुके हैं. टी20 और वनडे में उन्होंने कई ऐसी पारियां खेली हैं, जो यादगार रही हैं. हाल ही में संपन्न हुए वर्ल्ड कप में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मुश्किल हालातों में दोहरा शतक जड़ जिस तरह ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई थी, वह एतिहासिक थी. इस पारी के बाद से मैक्सवेल के टेस्ट क्रिकेट में वापसी की संभावनाओं से जुड़े सवाल लगातार उठ रहे थे. ऐसा ही एक सवाल जब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के सामने आया तो उन्होंने साफ-साफ लहजों में 'न' कह दिया.

पोंटिंग का मानना है कि टेस्ट मैचों के लिए चयन तभी होना चाहिए जब क्रिकेट के लंबे फार्मेट में आप नियमित तौर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट से बेहतर अन्य कोई विकल्प नहीं है.

चैनल-7 के साथ बातचीत में रिकी पोंटिंग ने कहा, 'जब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आपके पास रनों का पहाड़ मौजूद न हो तब तक कोई भी खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में मौका पाने के योग्य नहीं होता. मैं उनके (मैक्सवेल) लिए न ही कहूंगा. वह इसके लायक नहीं. लेकिन अगर उन्हें फिर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने का मौका मिले और अगर वह वहां कुछ रन बना लें, तब वह खुद को टेस्ट क्रिकेट में वापस ला सकते हैं.'

मैक्सवेल ने साल 2013 में किया था टेस्ट डेब्यू
मैक्सवेल ने आखिरी बार साल 2017 में टेस्ट क्रिकेट खेला था. बांग्लादेश के खिलाफ चिटगांव टेस्ट में वह आखिरी बार सफेद जर्सी में नजर आए थे. उन्होंने अपने करियर में जितने भी टेस्ट मुकाबले खेले हैं, वह सभी भारतीय उपमहाद्वीप में ही खेले हैं.

ग्लेन मैक्सवेल ने अपने करियर में 7 टेस्ट मैच खेले. साल 2013 में उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया था. उनके खाते में 7 टेस्ट मैचों में 26.07 बल्लेबाजी औसत से की औसत से 339 रन बनाए. इस दौरान वह केवल एक शतक ही जड़ पाए.

यह भी पढ़ें...

Hardik Pandya MI Captain: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर क्यों हार्दिक पांड्या को चुना कप्तान? यहां मिल जाएगा जवाब

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
IND vs WI 2nd T20 Highlights: अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज
अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज
IND vs WI 2nd T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 250 रन चेज कर जीता दूसरा टी20; होप का शतक
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 250 रन चेज कर जीता दूसरा टी20; होप का शतक
दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget