एक्सप्लोरर

रिवर्स स्वीप: जब वेस्टइंडीज के खिलाड़ी होटल में भूत देखकर डर गए थे!

डरहम के लमली कैसल होटल में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भूत देखकर डर गए थे.ये मामला ब्रिटिश मीडिया के सुर्खियों में आ गया था.

नई दिल्ली: भारतीय टीम ने 9 साल पहले जुलाई के महीने में इंग्लैंड का दौरा किया था. विश्व कप जीतने के सिर्फ तीन महीने के अंदर टीम इंडिया को ये सीरीज खेलनी थी. इंग्लिश समर के लिए क्रिकेटर्स पूरी तरह से तैयार दिख रहे थे, लेकिन इंग्लैंड में शुरू से ही भारतीय खिलाड़ी फेल होने लगे थे और टीम को एक के बाद एक मैच में हार का सामना करना पड़ रहा था. परफॉरमेंस के हिसाब से ऐसी खराब सीरीज भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कम ही देखने को मिली है.

लार्डस , नाटिंघम , बर्मिंघम और ओवल में टेस्ट मैचों में लगातार हार के बाद सीरीज में भारतीय टीम का अगला पड़ाव मेनचेस्टर था. जहां सीरीज के एकमात्र टी 20 मैच में दोनों टीमें आमने सामने थी . इंग्लैंड के खिलाफ अपने करियर की पहली बड़ी सीरीज खेलने वाले अजिंक्य रहाणे ने ओल्ड ट्रफोर्ड में शानदार बल्लेबाजी किया था लेकिन फिर से एक बार टीम इंडिया ये मैच हार गई.

मुझे याद है 3 सितंबर को डरहम में वनडे सीरीज शुरू होने वाली थी. 5 मैचों की सीरीज से पहले चारों खाने चित टीम इंडिया के टीम मैनेजमेंट के तरफ से फिरसे राहुल द्रविड़ को अनुरोध किया गया था कि वो वन डे सीरीज में खेलें. वैसे द्रविड़ तब तक सीमित ओवर के क्रिकेट से लगभग बाहर हो चुके थे. ऐसे में बिखरी हुई भारतीय टीम मैच से दो दिन पहले ही डरहम पहुंच गई.

9 साल पहले एबीपी न्यूज़ के साथ क्रिकेट एक्सपर्ट के तौर पर काम करते थे पूर्व आल राउंडर मनोज प्रभाकर. डरहम काउंटी के तरफ से जिन्होंने कई साल क्रिकेट खेला. इंग्लैंड जाने से पहले मनोज भाई ने मुझे कहा था डरहम गए तो लमली कैसल होटल ज़रूर एक बार देखकर आना. डरहम में इसी होटल में पहले खिलाड़ियों को रखा जाता था, लेकिन कई टीमों के क्रिकेटर्स के शिकायत के बाद से इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड अलग होटल में खिलाड़ियों के रहने का बंदोबस्त करने लगी. भारतीय टीम के साथ भी ऐसा ही हुआ था और रॉयल काउंटी होटल में क्रिकेटर्स 4 दिन रहें .

क्रिकेटर्स इस होटल के बारे में क्यों और कब शिकायत की थी ?

चेस्टर ले स्ट्रीट मैदान से महज 200 मीटर की दूरी पर है ये होटल था जो पत्थर से बनाया गया था. इस होटल के दीवार, पुराने आर्किटेक्चर को अभी भी बिल्कुल बदला नहीं गया है. साल 2005 में एशेज सीरीज के दौरान कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने पहली बार शिकायत किया था कि उन्होंने लमली कैसल होटल में भूत के अस्तित्व को अनुभव किया.

ऑल राउंडर शेन वाटसन ने कहा था कि उन्होंने भूत देखा. टीम के कई सपोर्ट स्टाफ भी इस तरह की बातें कहने लगे. इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी , बहुत सारे क्रिकेट प्रेमी आज भी कहते है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इतने डरे हुए थे कि वो अपने क्षमता के हिसाब से नही खेल पाएं थे. वेस्ट इंडीज के कुछ खिलाड़ी भी इसी होटल में भूत देखकर डर गए थे और ये मामला ब्रिटिश मीडिया के सुर्खियों में आ गया था.

इंग्लैंड में जाने से पहले मनोज प्रभाकर ने मुझे कहा था की डरहम के लमली कैसल होटल के आसपास के इलाके अच्छी जगह है, लेकिन रात 8 बजे तक. आप खुद जाएंगे तो आपको पता चल जाएगा .

मैं और मेरे सहयोगी सुबीर ने होटल में बुकिंग लेने की कोशिश भी की थी लेकिन पता चला की भौतिक इस होटल में यूरोप के कई देशों के सैलानी बहुत पहले से ही कमरे बुक करके रखते है जो इसको एक एडवेंचर की तरह परखना चाहते थे. इस वजह से आखरी मिनट में आपको यहाँ कमरा मिलना मुश्किल है .लेकिन भारतीय टीम कोई भी एडवेंचर के खिलाफ था और पहले से ही वो दूसरे होटल में रहना चाहते थे .

2005 से पहले भारतीय खिलाड़ी भी इंग्लैंड दौड़े में जब डरहम में मैच खेलने गए तब कई बार इस होटल में रहे . एक बार ऐसा हुआ था कि कई खिलाड़ी पूरे रात सो नही पाए थे. कहावत है कि करीब 600 साल पहले लेडी लमली को इस जगह पर मार दिया गया था . तब वहां एक किला हुआ करता था , जिसको बाद में एक होटल का रूप दिया गया था .

डरहम में पहला एकदिवसीय मैच तो बारिश की वजह से धूल गया था. लेकिन सीरीज में टीम इंडिया एक भी मैच जीत नही पाई. 4 टेस्ट मैच और एकमात्र टी 20 मैच में हारने के बाद वन डे सीरीज में भी इंग्लैंड ने भारत को 3-0 से हराया था . डरहम में दूसरे होटल में रहकर भूत के दर्शन से खिलाड़ी तो बच गए थे लेकिन 22 गज में कभी एंडरसन, कभी स्टूअर्ट ब्रॉड तो कभी टीम ब्रेसनन भूत बनकर टीम इंडिया के बल्लेबाजों को बुरी तरह से डराया था.

पढ़ें-

लॉकडाउन को सफल बनाने की कोशिश, मजदूरों को फिल्म दिखा रही दिल्ली पुलिस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shreyas Iyer Statement: श्रेयस अय्यर ने जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'उनको पता है कि...'
श्रेयस अय्यर ने जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'उनको पता है कि...'
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget