एक्सप्लोरर

INDvsENG: इंग्लैंड के खिलाफ धोनी-युवी में होगी छक्कों की दिलचस्प जंग

साल 2016 के अंत में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को टेस्ट मैचों में 4-0 की करारी शिकस्त देने के बाद अब भारतीय टीम की नज़रें साल 2017 की धमाकेदार शुरूआत करने की है.

 


 


 


INDvsENG: इंग्लैंड के खिलाफ धोनी-युवी में होगी छक्कों की दिलचस्प जंग

नई दिल्ली/पुणे: साल 2016 के अंत में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को टेस्ट मैचों में 4-0 की करारी शिकस्त देने के बाद अब भारतीय टीम की नज़रें साल 2017 की धमाकेदार शुरूआत करने की है. विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इसके लिए जमकर तैयारी कर रही है और सीरीज़ की शुरूआत के साथ ही हम आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड्स या फैक्ट्स जो इस सीरीज़ से जुड़े हैं या इस सीरीज़ में टूट सकते हैं. 


 


वनडे क्रिकेट की बात हो रही है तो छक्कों का ज़िक्र क्यों ना हो. इस सीरीज़ में भी छक्कों का एक रिकॉर्ड बनने या टूटने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है. 


 


वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ने के बाद युवी ने धोनी के साथ एक वीडियो शेयर किया था जिसमें युवी ने उनसे छक्के लगाने को लेकर सवाल पूछा था जिसके जवाब में धोनी ने कहा था कि अगर गेंद उनके पाले में आएगी तो वो उसे ज़रूर बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाएंगे. 


 


जी हां भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारतीय कप्तान एमएस धोनी के नाम है. जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 41 मुकाबलों में 26 छक्के लगाए हैं. उनक बाद जो बल्लेबाज़ दूसरे नंबर पर हैं वो हैं सुरेश रैना, रैना ने इंग्लैंड के खिलाफ 25 छक्के लगाए हैं. लेकिन रैना इस रिकॉर्ड के पार नहीं जा पाएंगे क्योंकि वनडे में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है. दोनों देशों के बीच सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे पायदान पर 24 छक्कों के साथ हैं एंड्रयू फ्लिंटॉफ जो कि क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. 


 


लेकिन अब जिस खिलाड़ी का नाम इस लिस्ट में आने वाला है वो इस सीरीज़ में भी है और धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने के सबसे करीब भी. युवराज सिंह को लंबे समय बाद भारतीय टीम में चुना गया है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ में कुल 24 छक्के जमाए हैं और अगर इस सीरीज़ के साथ सबसे ज्यादा छक्कों की रेस में होंगे. भारतीय फैंस के लिए ये देखना दिलचस्प होगा कि उनके दो हीरो धोनी या युवी में से कौन इस सीरीज़ में सबसे ज्यादा छक्के लगाकर इस लिस्ट को टॉप करता है. मौजूदा इंग्लैंड की टीम का कोई भी बल्लेबाज़ इस लिस्ट में टॉप-10 में भी शामिल नहीं है.


 


इसके साथ धोनी की छक्कों से जुड़ा एक और रिकॉर्ड जो धोनी की नज़र में होगा वो है वनडे क्रिकेट में भारत के लिए 200 छक्के पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज़ बनने का रिकॉर्ड. धोनी 197 छक्कों के साथ भारत के सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ हैं लेकिन अगर वो 3 छक्के और लगाते हैं तो वो वनडे इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले और भारत के लिए पहले 200 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या लॉर्ड्स में पलटवार करेंगे रोहित शर्मा? खराब फॉर्म के बावजूद क्यों खत्म नहीं हुई 'हिटमैन' की कहानी
क्या लॉर्ड्स में पलटवार करेंगे रोहित शर्मा? खराब फॉर्म के बावजूद क्यों खत्म नहीं हुई 'हिटमैन' की कहानी
IND vs ENG 3rd ODI Date, Time, Venue: रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानें कब-कहां होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे, क्या है टाइमिंग
रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानिए कब-कहां होगा IND vs ENG तीसरा वनडे, कितने बजे से शुरू है मुकाबला
MS Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget