एक्सप्लोरर

RCBvsDD: टूट गया रिषभ पंत का दिल, 15 रनों से दिल्ली को मिली हार

RCBvsDD: टूट गया रिषभ पंत का दिल, 15 रनों से दिल्ली को मिली हार

बेंगलुरू: 57 रनों की दमदार पारी खेलने के बाद भी दिल्ली की हार ने उनके स्टार बल्लेबाज़ रिषभ पंत का दिल तोड़ दिया. बुधवार को अपने पिता के निधन के सदमे से टीम के साथ जुड़ने लौटे रिषभ पंत ने आज बेहद शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाने की हर संभव कोशिश की लेकिन पवन नेगी के आखिरी ओवर में उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. 


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में अपने दूसरे मैच में शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को 15 रनों से हरा कर अपना खाता खोला. चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए थे. दिल्ली की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद नौ विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी और अपना पहला मैच हार गई.


दिल्ली के लिए युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत सर्वोच्च स्कोरर रहे. उन्होंने 36 गेंदों में चार छक्के और तीन चौके की मदद से 57 रनों की पारी खेली. दिल्ली के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके. 


पूरी पारी में सिर्फ पंत ही दिल्ली की तरफ से संघर्ष कर सके. दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला. बेंगलोर के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर दिल्ली को हमेशा बैकफुट पर रखा.


बेंगलोर के लिए इकबाल अब्दुल्ला, बिली स्टानलेक और पवन नेगी ने दो-दो विकेट लिए. 


इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स ने कसी हुई गेंदबाजी के दम पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर को 157 रनों पर सीमित कर दिया था. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चैलेंजर्स टीम एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी.


चैलेंजर्स के लिए इस स्कोर में केदार जाधव (69) का योगदान अहम रहा. उन्होंने कठिन समय पर तूफानी पारी खेली और 37 गेंदों का सामना करते हुए पांच छक्कों के साथ इतने ही चौके लगाए.


पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंग्लोर की सलामी जोड़ी क्रिस गेल (6) और कप्तान शेन वाटसन (24) को दिल्ली के गेंदबाजों ने हाथ खोलने का भी मौका नहीं दिया. गेल को क्रिस मौरिस ने 26 के कुल स्कोर पर आउट कर दिल्ली को पहली सफलता दिलाई.


मंदीप सिंह (12) कुछ खास नहीं कर सके और पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए. एक छोर पर खड़े कप्तान की पारी का अंत शाबाज नदीम ने किया. बड़ा शॉट खेलने निकले वॉटसन चूक गए और ऋषभ पंत ने उन्हें स्टम्प किया. चैलेंजर्स ने अपने तीन विकेट 55 रनों पर ही गंवा दिए थे.


इसके बाद जाधव ने टीम को संभालने का बीड़ा उठाया और बिना दबाव के बड़े शॉट खेलते रहे. उन्होंने 14वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया जिसके लिए उन्होंने महज 26 गेंदों का सामना किया.


इस बीच स्टुअर्ट बिन्नी (18), जो जाधव को स्ट्राइक दे रहे थे, उन्हें दिल्ली के कप्तान जहीर खान ने पवेलियन पहुंचाया. बिन्नी के जाने का भी जाधव पर असर नहीं पड़ा और उन्होंने अगले ओवर में ब्राथेवट पर एक छक्का और एक चौका जड़ा.


बिन्नी के बाद आए विष्णु विनोद पांच गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हो गए. आउट होने से तुरंत पहले उन्होंने जहीर पर शानदार छक्का मारा. जहीर ने इसी ओवर में जाधव की पारी समाप्त की. बड़ा शॉट खेलने गए जाधव गेंद को बल्ले पर ठीक से नहीं ले पाए और गेंद ऊंची उठी जिसे मौरिस ने लपका. जाधव 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर 142 कुल स्कोर पर आउट हुए.


जाधव के जाने के बाद एक बार फिर दिल्ली के गेंदबाजों ने चैलेंजर्स को रनों के लिए तरसा दिया और टीम अंतिम तीन ओवरों में 15 रन ही बना सकी.


दिल्ली के लिए मौरिस सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 21 रन दिए और तीन विकेट लिए. नदीम ने चार ओवरों में 13 रन देकर एक विकेट लिया. जहीर को दो विकेट मिले.


लेकिन बल्लेबाज़ी में दिल्ली की टीम फेल हो गई और उन्हें करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया से हुए बाहर, स्टार गेंदबाज ने किया रिप्लेस; कप्तान भी बदला
भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया से हुए बाहर, स्टार गेंदबाज ने किया रिप्लेस
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget