एक्सप्लोरर

RCB vs KXIP: मैच के दौरान मैदान पर गुम हो गई गेंद, जब कैमरे से देखा गया तो मालूम पड़ी हकीकत

जहां एक तरफ इस मुकाबले में छक्कों और चौकों की बरसात देखने को मिली वहीं, दूसरी तरफ मैदान पर एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला जो शायद इससे पहले कभी नहीं देखा गया हो.

इंडियन प्रीमियर लीग के सीज़न 12 में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स एलेवन पंजाब के बीच एक हाइ वोल्टेड मुकाबला देखने को मिला. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बैंगलोर ने डिविलियर्स के तूफानी 82 रनो की बदौलत पंजाब के सामने 203 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा. बाद में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 20 ओवर में 185 रन ही बना पाई. जहां एक तरफ इस मुकाबले में छक्कों और चौकों की बरसात देखने को मिली वहीं, दूसरी तरफ मैदान पर एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला जो शायद इससे पहले कभी नहीं देखा गया हो. दरअसल बैंगलोर की पारी के दौरान जब किंग्स एलेवन पंजाब के गेंदबाज़ अंकित राजपूत 15वें ओवर में गेंदबाज़ी करने आए तो उनके पास गेंद नहीं थी. उन्होंने साथी खिलाड़ियों से गेंद मांगी, लेकिन सभी गेंद की ही तलाश कर रहे थे. पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन भी हैरानी के साथ गेंद के बारे में पूछ रहे थे. जब सभी खिलाड़ी गेंद की तलाश कर रहे थे, तो उस वक्त अंपायर भी गेंद ही खोज रहे थे. आखिरकार जब ग्राउंड में किसी के पास गेंद नहीं मिली तो अंपायरों को बाहर से गेंद मंगवानी पड़ी. इसी बीच जब कैमरा की नज़र से इस बात की तफ्तीश की गई कि आखिरी बार गेंद किसके पास थी, तो सब कुछ साफ हो गया. हुआ यूं था कि ढाई मिनट के स्ट्रैटेजिक टाइम आउट के दौरान गेंद पहले अंपायर ब्रूस ऑक्सेनफोर्ड के पास थी, लेकिन तथी वहां दूसरे अंपायर शमशुद्दीन पहुंचे और उन्होंने ब्रूस से गेंद ले ली. कुछ देर गेंद का मुआयना करने के बाद उन्होंने उसे अपनी जेब में रख लिया. और हैरत की बात ये है कि गेंद अपनी जेब में रखकर शमशुद्दीन खुद ही भूल गए.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget