एक्सप्लोरर

RCB vs KKR: कप्तान विराट कोहली के अर्द्धशतक से आरसीबी ने केकेआर को दिया 176 रनों का लक्ष्य

कप्तान विराट कोहली के नाबाद अर्द्धशतक की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के 29वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चार विकेट पर 175 रन बनाए.

कप्तान विराट कोहली के नाबाद अर्द्धशतक की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के 29वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चार विकेट पर 175 रन बनाए. कोहली ने 44 गेंद में तीन छक्कों और पांच चौकों की मदद से नाबाद 68 रन की पारी खेलने के अलावा मनदीप सिंह (19) के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी भी की. कोहली की पारी की बदौलत हालांकि टीम ने अंतिम सात ओवर में 84 रन जुटाए और सम्माजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही.

केकेआर की ओर से आंद्रे रसेल सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 31 रन देकर तीन विकेट चटकाए. कुलदीप यादव ने चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट चटकाया. केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके चावला और नारायण की स्पिन जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई.

क्विंटन डिकाक (29) ने ब्रैंडन मैकुलम (38) की तुलना में बेहतर शुरुआत की. डिकाक ने नारायण पर लगातार दो चौके जड़ने के बाद मिशेल जानसन पर छक्का भी मारा. मैकुलम हालांकि लय हासिल करने के लिए जूझते दिखे. उन्होंने जानसन और चावला पर चौके जड़े.

आरसीबी की टीम पावर प्ले में 40 रन ही जोड़ सकी. मैकुलम ने कुलदीप यादव पर छक्के के साथ सातवें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया. मैकुलम ने आठवें ओवर में चावला पर दो चौके और एक छक्का जड़ा लेकिन अगले ओवर में कुलदीप ने डिकाक को शुभमन गिल के हाथों कैच कराके पहले विकेट की 67 रन की साझेदारी का अंत किया.

आंद्रे रसेल ने इसके बाद मैकुलम और मनन वोहरा (00) को लगातार गेंदों में पवेलियन भेजकर आरसीबी का स्कोर तीन विकेट पर 75 रन किया. कप्तान विराट कोहली और मनदीप सिंह ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया. मनदीप दो रन के निजी स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब रसेल की गेंद पर नितीश राणा ने स्लिप में उनका कैच टपका दिया.

कोहली ने जानसन पर चौका जड़ने के बाद एक रन के साथ 14वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन तक पहुंचाया. मनदीप (19) ने नारायण पर दो छक्के जड़े लेकिन रसेल पर छक्का मारना की कोशिश में बाउंड्री पर मावी ने उनका कैच लपका.

कोहली ने रसेल पर दो छक्के जड़े और इसी ओवर में दो रन के साथ 37 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. जानसन के पारी अंतिम ओवर में कोहली और कोलिन डि ग्रैंडहोम ने एक-एक छक्का जड़कर टीम का स्कोर 175 रन तक पहुंचाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Embed widget