एक्सप्लोरर

RCB vs CSK: कोहली को विराट जीत की ज़रूरत, लेकिन सामने है धोनी की सेना

आईपीएल सीजन-11 के 24वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने होगी. दो साल बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स का आते ही अपने रंग में दिख रही है और उसने चार मैचों में जीत हासिल करते हुए बता दिया है कि क्यों उसे आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम माना जाता है.

बेंगलुरू: आईपीएल सीजन-11 के 24वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने होगी. दो साल बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स का आते ही अपने रंग में दिख रही है और उसने चार मैचों में जीत हासिल करते हुए बता दिया है कि क्यों उसे आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम माना जाता है. वहीं कप्तान विराट कोहली की अगुआई वाली आरसीबी का 11वां सीजन अभी तक खराब रहा है.

चेन्नई को अपने अगले मैच में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से भिड़ना है. विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर के लिए महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई का सामना करना आसान नहीं होगा.

चेन्नई शानदार फॉर्म में है और पांच मैचों में सिर्फ एक में उसे हार मिली है. वहीं, बेंगलोर को सिर्फ दो मैचों में जीत मिली है.

चेन्नई के बल्लेबाजों ने हर मैच में शानदार प्रदर्शन किया है. शेन वाटसन और अंबाती रायडू की सलामी जोड़ी फॉर्म में है जो बेंगलोर के अभी तक राह से भटके गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ खतरनाक साबित हो सकती है.

सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो और कप्तान धोनी के रहते चेन्नई किसी भी परिस्थिति में कहीं से भी मैच जीत सकती है. इन तीनों में वो काबिलियत है कि यह टीम को बड़ा स्कोर प्रदान कर सकते हैं और किसी भी लक्ष्य तक टीम को पहुंचा भी सकते हैं.

गेंदबाजी में दीपक चहर ने काफी प्रभावित किया है. दीपक को शार्दूल ठाकुर का भी अच्छा साथ मिला है. दोनों ने पांच और चार मैच खेले हैं और छह-छह विकेट लिए हैं.

ऑलराउंडर खिलाड़ी वाटसन भी टीम की गेंदबाजी की धुरी में शामिल हैं. स्पिन में लेग स्पिनर इमरान ताहिर और रवींद्र जडेजा अभी तक टीम के लिए काफी असरदार साबित हुए हैं. दोनों ने टीम को कठिन समय में सफलता दिलाई है.

बेंगलोर की टीम में कोहली, एबी डिविलियर्स, मनदीप सिंह, क्विंटन डी कॉक और ब्रेंडन मैक्कलम जैसे नाम हैं, लेकिन इनमें कोहली को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाया है.

कोहली ने पांच मैचों में 57.75 की औसत से 231 रन दिए हैं. डिविलियर्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 39 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली और अगर वह चेन्नई के खिलाफ भी इस तरह का प्रदर्शन जारी रखते हैं तो बेंगलोर के लिए इससे बड़ी खुशी की बात नहीं होगी.

बेंगलोर की समस्या सही ओपनिंग जोड़ी रही है. गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर से टीम काफी आस लगाए बैठी है. गेंदबाजी में क्रिस वोक्स ने भी प्रभावित किया है और आठ विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं उमेश यादव के नाम भी आठ विकेट हैं.

टीम :

बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, सरफराज खान, क्रिस वोक्स, युजवेंद्र चहल, ब्रेंडन मैक्कलम, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, क्विंटन डी कॉक, मनदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, कोलिन डी ग्रांडहोमे, उमेश यादव, मोइन अली, मनन वोहरा, अनिकेत चौधरी, मुरुगुन अश्विन, मनदीप सिंह, पवन नेगी, मोहम्मद सिराज, पार्थिव पटेल, अनिरुद्ध जोशी, पवन देशपांडे, टिम साउदी, कोरी एंडरसन.

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना, केदार जाधव, ड्वायन ब्रावो, शेन वाटसन, अंबाती रायडू, मुरली विजय, हरभजन सिंह, फाफ डु प्लेसिस, मार्क वुड, सैम बिलिंग्स, दीपक चहर, लुंगी नगिदी, के.एम. आसिफ, कनिष्क सेठ, मोनू सिंह, ध्रुव शोरे, क्षितिज शर्मा, चेतन्य बिश्नोई, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, शार्दूल ठाकुर, एन. जगादेसन.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget