एक्सप्लोरर

RCBvSRH: आखिरी ओवर में हैदराबाद से जीत छीन आरसीबी की उम्मीदें फिर हुई ज़िंदा

अंतिम दो ओवरों में गेंदबाज़ों के बेहतरीन प्रदर्शन की मदद से आरसीबी की इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 11 में उम्मीदें ज़िंदा हैं.

नई दिल्ली/बेंगलुरू: अंतिम दो ओवरों में गेंदबाज़ों के बेहतरीन प्रदर्शन की मदद से आरसीबी की इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 11 में उम्मीदें ज़िंदा हैं. बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रनों से हरा दिया.

इस जीत के साथ आरसीबी की टीम अब आईपीएल सीज़न 11 के प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदार बन गई है.

हैदराबाद ने टॉस जीतकर बेंगलोर को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. इस सीजन में अभी तक सबसे मजबूत माना जाने वाला हैदरबाद का गेंदबाजी आक्रमण अब्राहम डिविलियर्स (69), मोइन अली (64), कोलिन डी ग्रांडहोम (40) की तूफानी पारियों के सामने बिखर गया और बेंगलोर ने 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. हैदराबाद ने बेहद संघर्ष किया लेकिन वो पूरे ओवर खेलने के बाद तीन विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी.

इस जीत के बाद बेंगलोर आठ टीमों की तालिका में पांचवें स्थान पर आ गई है. उसके 13 मैचों में 12 अंक हैं. मुंबई और राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के भी 12-12 अंक हैं. प्लेऑफ में जाने के लिए बेंगलोर को राजस्थान के खिलाफ शनिवार को होने वाला मैच हर हाल में जीतने के अलावा दूसरी टीमों के हारने की भी दुआ करनी होगी.

मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम के लिए कप्तान केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए. उन्होंने अपनी संघर्ष भरी पारी में 42 गेंदों का सामना किया और सात चौके तथा पांच छक्के लगाए. उनके अलावा मनीष पांडे ने 38 गेंदों में सात चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए.

इन दोनों के रहते टीम लगातार जीत के रास्ते पर थी. आखिरी ओवर में हैदराबाद को 20 रनों की दरकार थी, लेकिन मेहमान टीम ने पहली ही गेंद पर विलियमसन का विकेट खो दिया और यहां से वह हार के लिए मजबूर हो गई. मनीष नाबाद रहते हुए भी टीम को जीत नहीं दिला सके.

शिखर धवन (18) और एलेक्स हेल्स (37) ने हैदराबाद के लिए पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े. युजवेंद्र चहल ने छठे ओवर की पहली गेंद पर धवन को अपनी ही गेंद पर कैच कर मेहमान टीम को पहला झटका दिया.

हेल्स ने कप्तान के साथ तेजी से रन बटोरे और आठ ओवरों में टीम का स्कोर 64 रन पहुंचा दिया. इसी ओवर की आखिरी गेंद पर अली की गेंद पर डिविलियर्स ने हेल्स का शानदार कैच पकड़ बेंगलोर को दूसरी सफलता दिलाई.

यहां से विलियमसन ने मनीष के साथ मिलकर तेजी से रन बटोरने चालू रखे और टीम को जीत के रास्ते पर बनाए रखा. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 135 रनों की पारी खेली. हालांकि लक्ष्य इन दोनों की पहुंच से ज्यादा साबित हुआ और आखिरी ओवर में टीम जरूरी रन नहीं बना सकी.

इससे पहले, डिविलियर्स और अली ने हैदराबाद के गेंदबाजों को जमकर धोया. इन दोनों के अलावा अंत में कोलिन डी ग्रांडहोम की 17 गेंदों में 40 रन और युवा बल्लेबाज सरफराज खान की आठ गेंदों में खेली गई 22 रनों की पारियों का भी योगदान बेंगलोर को 200 पार पहुंचाने में अहम रहा.

पहले ओवर की आखिरी गेंद पर मेजबान टीम को पहला झटका लगा. पार्थिव पटेल (1) को संदीप शर्मा ने सिद्धार्थ कौल के हाथों कैच करा पवेलियन भेज दिया. कप्तान कोहली को राशिद खान ने अपने चंगुल में फांसते हुए 38 के कुल स्कोर पर बोल्ड कर दिया. कोहली ने दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए.

यहां डिविलियर्स और अली ने बेंगलोर के लिए तेजी से रन बटोरने का सिलसिला शुरू किया. मोइन का बल्ला काफी मैचों से शांत था जो इस मैच में चल पड़ा और उन्होंने 13वें ओवर की पहली गेंद पर चौका मार आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया. एक ओवर पहले ही डिविलिर्यस ने भी चौका मार अपने पचास रन पूरे किए थे.

राशिद किसी तरह खतरनाक डिविलियर्स को पवेलियन भेजने में सफल रहे. हालांकि इसमें शिखर धवन द्वारा सीमारेखा के पास पकड़े गए बेहतरीन कैच का ज्यादा योगदान रहा. डिविलियर्स का विकेट 145 के कुल स्कोर पर गिरा. अगली गेंद पर अली ने राशिद पर चौका जड़ा और उससे अगली गेंद पर विकेट के पीछे श्रीवत्स गोस्वामी के हाथों लपके गए.

डिविलियर्स और अली के जाने के बाद भी हालांकि बेंगलोर की रनगति पर असर नहीं पड़ा और कोलिन ने रनों की बरसात जारी रखी. वह आखिरी ओवर में राशिद के शानदार कैच के कारण पवेलियन लौटे. उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और सिर्फ एक चौका लगाया. सरफराज नाबाद रहे. उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया.

मेहमान टीम के लिए राशिद ने तीन सफलताएं हासिल कीं जबकि सिद्धार्थ के हिस्से दो विकेट आए. संदीप को एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget