एक्सप्लोरर

Cricket Controversy: अब अश्विन ने चौंकाया, कहा- 3 साल पहले संन्यास के बारे में सोच रहा था, रवि शास्त्री के बयान से कुचला हुआ महसूस कर रहा था

R Ashwin on Retirement: रविचंद्रन अश्विन की इसी साल टी-20 क्रिकेट में चार साल बाद वापसी हुई थी. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उन्हें मौका नहीं मिला था.

R Ashwin on Retirement: भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खुलासा किया है कि उन्होंने साल 2018 में इंग्लैंड सीरीज के बाद संन्यास लेने के बारे में गंभीरता से विचार किया था. अश्विन ने इसके कारण का भी खुलासा किया है. अश्विन ने बताया कि टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद पर्याप्त समर्थन नहीं मिलने के कारण उन्हें ये विचार आ रहे थे.

एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में अश्विन ने कहा, 'साल 2018 से 2020 के बीच, मैंने कई आधारों पर क्रिकेट खेलना छोड़ने पर विचार किया. मैं सोचता था कि मैं बहुत कोशिश कर रहा हूं, लेकिन यह हो नहीं पा रहा है. उस दौरान मैंने जितना कठोर प्रयास किया, उतना ही ज्यादा यह महसूस होने लगा. मैं छह गेंद फेंकने के बाद थका हुआ सा महसूस करता था.'

अश्विन से जब रवि शास्त्री द्वारा कुलदीप यादव को नंबर वन स्पिनर बताने वाले बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया. अश्विन ने कहा कि पूर्व कोच के इस बयान से वे पूरी तरह कुचला हुआ महसूस कर रहे थे. अश्विन ने कहा, 'मैं कुलदीप की सफलता से खुश था. एक स्पिनर के लिए ऑस्ट्रेलिया में 5 विकेट लेना वाकई बड़ी बात थी. मैं रवि भाई का भी बहुत सम्मान करता हूं लेकिन उनके इस बयान से मैं कुचला हुआ सा महसूस कर रहा था.'

'लोग मेरी चोट के प्रति संवेदनशील नहीं थे'

अश्विन ने यह भी बताया कि उस दौर में वे अपनी चोटों से परेशान थे, लेकिन इससे बड़ी परेशानी यह थी कि लोग उनकी चोटों के लेकर संवेदनशील नहीं थे. उन्होंने कहा, 'मैंने कई कारणों से संन्यास के बारे में सोचा. मुझे लगा कि लोग मेरी चोटों के प्रति संवेदनशील नहीं हैं. मुझे लगता था कि इतने सारे लोगों को समर्थन मिलता है तो फिर मुझे क्यों नहीं? मैंने दूसरों के मुकाबले कम अच्छा प्रदर्शन तो नहीं किया है. मैंने टीम को बहुत सारे मैच जितवाएं हैं और जवाब में मुझे बिल्कुल सहयोग नहीं मिल रहा है.' अश्विन ने कहा, 'मैं आमतौर पर मदद की तलाश नहीं करता. मुझे बस ये लगा कि मैं बेहतर नहीं कर पा रहा हूं. शायद मुझे कुछ और करने की कोशिश करनी चाहिए.'

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद फिर आया संन्यास लेने का ख्याल

अश्विन ने यह भी कहा कि उन्होंने 2018 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद फिर से चोटिल होने पर भी संन्यास का विचार किया. अश्विन ने यह भी बताया कि इस बुरे दौर में वे केवल अपनी पत्नी से इन सब चीजों पर बातें करते थे. उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता ने कहा था कि तुम सीमित ओवरों के क्रिकेट में फिर से वापसी करोगे और मैं मरने से पहले तुम्हें यह करते देखना चाहता हूं. 

फिलहाल, आर अश्विन टीम इंडिया के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हैं. यहां टीम को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. पहला टेस्ट 26 दिसंबर सरे शुरू होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के; जानें क्या कहा
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास
FIFA World Cup Prize Money: वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश
वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget