एक्सप्लोरर

रवि शास्त्री ने मानी अपनी गलती, 10 दिन पहले आना चाहिए था साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका दौरे पर लगातार दो टेस्ट मैचों में मिली हार के बाद कोच रवि शास्त्री ने देर से यहां आने की अपनी गलती मानी है. शास्त्री का मानना है कि हमें यहां 10 दिन पहले आना चाहिये थी जिससे खिलाड़ियो को यहां की परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में मदद मिलती.

जोहानिसबर्ग: साउथ अफ्रीका दौरे पर लगातार दो टेस्ट मैचों में मिली हार के बाद कोच रवि शास्त्री ने देर से यहां आने की अपनी गलती मानी है. शास्त्री का मानना है कि हमें यहां 10 दिन पहले आना चाहिये थी जिससे खिलाड़ियो को यहां की परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में मदद मिलती.

भारतीय टीम सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में क्लीन स्वीप से बचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इसके अलावा शास्त्री ने कहा कि सीरीज में 0-2 से पिछड़ने का मुख्य कारण ‘विदेशी हालात’ हैं.

भारतीय कोच ने अभ्यास सत्र के बाद कहा, ‘‘ हम घरेलू परिस्थिति से परिचित है. हमें अपनी सरजमीं पर जूझना नहीं चाहिये था लेकिन हम वहां भी जूझे और अच्छी वापसी की. मैं कहना चाहूंगा कि यहां अभ्यास के लिये 10 दिन और मिलते तो काफी बदलाव होता.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम कोई बहाना नहीं बनाना चाहते, हम जिस पिच पर खेले वह दोनों टीमों के लिये थी और मैं उस बात पर ध्यान देना चाहूंगा की दोनों टेस्ट में हमने 20 विकेट लिये. जिससे हमें दोनों मैचों में जीतने का मौका मिला. अगर हमारा टॉप ऑर्डर चला तो तीसरा मैच भी अच्छा होगा.’’

शास्त्री से टेस्ट मैचों के विशेषज्ञ खिलाड़ियों को पहले भेजे जाने के बारे में भी पूछा गया. उनसे यह भी पूछा गया कि इस साल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर क्या खिलाड़ियों को परिस्थितियों से अभ्यस्त होने के लिये पहले भेजा जायेगा.

उन्होने कहा, ‘‘ एक विचार था कि टेस्ट विशेषज्ञों को पहले भेजा जाये लेकिन फिर टीम एक साथ नहीं होगी. ऐसे विचारों को पीछे रखकर मैं कहना चाहूंगा की आगे से किसी दौरे पर टीम को दो सप्ताह पहले भेजा जाये.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दुर्भाग्य से इस बार कार्यक्रम ऐसा था कि श्रीलंका के खिलाफ हमारे मैच थे. लेकिन मैं आश्वस्त हूं कि आगे से टीम का कार्यक्रम तय करते समय इन बातों का ख्याल रखा जायेगा. इसमें कोई शक नहीं है कि आपको दौरे पर दो सप्ताह पहले पहुंचना चाहिये.’’

श्रृंखला के पहले दो टेस्ट मैचों के बारे में शास्त्री ने गेंदबाजों की तारीफ करते हुये कहा कि उन्होंने नंबर एक टीम के गेंदबाजों की तरह प्रदर्शन किया.

उन्होंने कहा, ‘‘ किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि हमारे गेंदबाज ऐसी गेंदबाजी करेंगे और 20 विकेट लेंगे. इस दौरे का सबसे बड़ी सकारात्मक चीज यही है. हम यहां अपनी गलतियों से सीखने आये हैं.’’

भारतीय टीम कभी भी साउथ अफ्रीका में सीरीज 0-3 से नहीं हारी है. शास्त्री ने कहा कि ड्रेसिंग रूम में टीम का मनोबल ऊंचा है क्योंकि टीम विदेशी हालात में मैच जीतने के मौके बना रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने भारतीयों ने लिए 500 विकेट? लिस्ट हैरान कर देगी
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने भारतीयों ने लिए 500 विकेट? लिस्ट हैरान कर देगी
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget