एक्सप्लोरर

लगातार दूसरी बार भारतीय क्रिकेट टीम के कोच बने रवि शास्त्री

कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी की क्रिकेट सलाहकार समिति ने लगातार दूसरी बार रवि शास्त्री को भारतीय क्रिकेट टीम का कोच नियूक्त किया है.

कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी की क्रिकेट सहालकार समिति ने भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के नाम का एलान कर दिया. टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री को एक बार फिर से इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. शास्त्री साल 2020 में होने वाले टी-20 विश्व कप तक इस पद को संभालेंगे.

भारतीय टीम के कोच पद के लिए हजारों की संख्या में आवेदन आए जिसमें से कुल 6 नामों को चुना गया था.  इन 6 नामों में टॉम मूडी, माइक हेसन, फिल सिमंस, लालचंद राजपूत, रॉबिन सिंह और रवि शास्त्री शामिल थे.

फिल सिमंस ने हालांकि आखिरी वक्त में कोच पद की रेस से अपना नाम वापस ले लिया जिसकी वजह से सिर्फ पांच उम्मीदवारों का ही सीएसी ने इंटरव्यू लिया.

आपको बता दें कि शास्त्री का 2017 में भारतीय टीम से मुख्य कोच के रूप में जुड़ने के बाद से रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. इस दौरान पिछले साल भारत टीम ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब हुई थी.

शास्त्री के मार्गदर्शन में ही जुलाई 2017 से भारत ने 21 टेस्ट में से 13 में जीत दर्ज की. टी-20 अंतरराष्ट्रीय में तो प्रदर्शन और भी बेहतर रहा जहां भारत ने 36 में से 25 मैचों में जीत दर्ज की. वनडे में भी भारतीय टीम 60 में से 43 मुकाबले जीतकर हावी रही.

टीम हालांकि विश्व कप 2019 में उनके मार्गदर्शन में सेमीफाइनल से आगे बढ़ने में नाकाम रही.

वेस्टइंडीज दौरे पर रवाना होने से पहले कप्तान विराट कोहली ने भी रवि शास्त्री का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया था. लगातार दूसरी बार कोच बने शास्त्री 2020 में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए इस पद को संभालेंगे. शास्त्री के स्काइप के जरिए इंटरव्यू अपना इंटरव्यू दिया.

भारत के लिए 80 टेस्ट और 150 वनडे खेलने वाले शास्त्री का अनुबंध ब्रिटेन में हुए विश्व कप तक था लेकिन इसमें 45 दिन का विस्तार करके वेस्टइंडीज दौरे के अंत तक बढ़ा दिया गया.

भारतीय टीम के कोच पद की रेस में शास्त्री के लिए सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी माइक हेसन और टॉम मूडी थे. हेसन को सबसे शातिर कोचों में शामिल किया जाता है जबकि मूडी आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के साथ काफी सफल रहे हैं.

इसके अलावा मुंबई इंडियंस के पूर्व कोच रोबिन सिंह और लालचंद राजपूत तीन सदस्यीय पैनल के समक्ष मौजूद हुए और इंटरव्यू दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका फतह के लिए टीम इंडिया का मास्टरप्लान, टेस्ट सीरीज से पहले खेलेगी 4 दिन का खास मैच, पूरा शेड्यूल जारी
श्रीलंका फतह के लिए टीम इंडिया का मास्टरप्लान, टेस्ट सीरीज से पहले खेलेगी 4 दिन का खास मैच, पूरा शेड्यूल जारी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget