एक्सप्लोरर

Watch: 611 दिन बाद अश्विन को वनडे में मिला विकेट, अजीबोगरीब तरह से मार्नस लाबुशेन को किया आउट

IND vs AUS: भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रवि अश्विन तकरीबन 20 महीने बाद वनडे फॉर्मेट में लौटे. रवि अश्विन ने मार्नस लाबुशेन को आउट कर 611 दिनों बाद वनडे फॉर्मेट में पहला विकेट हासिल किया.

Ravi Ashwin Out Marnus Labuschagne Video: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया. वहीं, भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रवि अश्विन तकरीबन 20 महीने बाद वनडे फॉर्मेट में लौटे. रवि अश्विन ने  मार्नस लाबुशेन को आउट कर 611 दिनों बाद वनडे फॉर्मेट में पहला विकेट हासिल किया. लेकिन जिस तरह से रवि अश्विन ने  मार्नस लाबुशेन को आउट किया, वह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

रवि अश्विन की गेंद पर विकेटकीपर केएल राहुल ने मार्नस लाबुशेन को स्टंप किया. लेकिन जिस तरह अजीबोगरीब अंदाज में मार्नस लाबुशेन आउट हुए, वह चर्चा का विषय बना हुआ है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर मार्नस लाबुशेन के आउट होने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

वनडे फॉर्मेट में 20 महीने बाद लौटे रवि अश्विन

वहीं, रवि अश्विन ने इस मुकाबले में 10 ओवर गेंदबाजी की. रवि अश्विन ने 10 ओवर में 47 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया. दरअसल, भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल के चोटिल होने के बाद रवि अश्विन को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि अगर रवि अश्विन भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वर्ल्ड कप टीम के लिए दरवाजे खुल सकते हैं. बहरहाल, रवि अश्विन के लिए यह सीरीज बेहद अहम है.

ऐसा रहा भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का हाल

भारत-ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे की बात करें तो टीम इंडिया के सामने 277 रनों का लक्ष्य था. भारतीय टीम ने 48.4 ओवर में 5 विकेट पर 281 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 50 ओवर में 277 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके.

ये भी पढ़ें-

World Cup 2023: ICC ने वर्ल्ड कप के लिए किया प्राइज मनी का एलान, जानिए चैंपियन टीम को मिलेगी कितनी रकम

Asian Games Cricket: भारत के अलावा इन टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, जानें कब खेले जाएंगे मुकाबले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget