एक्सप्लोरर

रोमांचक दौर में पहुंचा रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला

रोमांचक दौर में पहुंचा रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला

फोटो क्रेडिट: (इएसपीएनक्रिकइंफो)

इंदौर: अभिषेक नायर (91), श्रेयस अय्यर (82) और कप्तान आदित्य तारे (69) की अहम पारियों की बदौलत मौजूदा विजेता मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल के चौथे दिन शुक्रवार को अपनी दूसरी पारी में 411 रन बनाते हुए गुजरात के सामने 312 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा है. होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में गुजरात ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए 13.2 ओवरों में 47 रन बना लिए हैं.

मुंबई की पहली पारी 228 रनों पर ही सिमट गई थी जवाब में गुजरात ने अपनी पहली पारी में 328 रन बनाते हुए 100 रनों की बढ़त ले ली थी.

सलामी बल्लेबाज प्रियंक पांचाल 34 और समित गोहेल नौ रन बनाकर विकेट पर खेड़ हुए हैं. गुजरात को अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने के लिए अभी भी 265 रनों की दरकार है जबकि उसके पूरे दस विकेट बाकी हैं.

अपने तीसरे दिन के स्कोर तीन विकेट पर 208 रनों से आगे खेलने उतरी मुंबई ने अपने खाते में 30 रन जोड़े थे कि सूर्यकुमार यादव (49) को रुश कलरिया ने अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया और विकेट के पीछे पार्थिव पटेल के हाथों कैच करा दिन का पहला झटका दिया.

तीसरे दिन नाबाद लौटने वाले कप्तान तारे दूसरे छोर पर खड़े हुए थे. सिद्देश लाड (15) को 270 के कुल स्कोर पर आर.पी. सिंह ने पवेलियन भेजा. लाड के बाद नायर ने विकेट पर कदम रखा. दूसरे छोर से नियमित अंतराल पर विकेट गिर रहे थे लेकिन नायर एक छोर से रन बनाते जा रहे थे.

तारे 297 के कुल स्कोर पर हार्दिक पटेल की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए. अंत में बलविंदर संधु (20) और विशाल दाभोलकर (12) ने नायर का साथ दिया और उनके साथ विकेट पर खड़े रहे. दूसरे छोर पर नायर तेजी से रन बटोरते हुए शतक की ओर बढ़ रहे थे.

लेकिन आर.पी. सिंह ने नायर को शतक पूरा नहीं करने दिया और उनको 411 के कुल स्कोर पर पगबाधा करा मुंबई की दूसरी पारी का अंत किया. नायर ने अपनी पारी में 146 गेंदें खेलीं और पांच चौके तथा इतने ही छक्के लगाए.

गुजरात की तरफ से चिंतन गाजा ने सर्वाधिक छह विकेट लिए. आर.पी. सिंह ने दो विकेट लिए. कलारिया और पटेल को एक-एक विकेट मिला.

अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी गुजरात की सलामी जोड़ी ने टीम की उम्मीद के मुताबिक शुरुआत दी और दिन का खेल खत्म होने तक कोई भी विकेट नहीं गिरने दिया. विकेट लेने के लिए मुंबई ने अपने शीर्ष चार गेंदबाजों का इस्तेमाल किया लेकिन कोई भी गेंदबाज विकेट हासिल नहीं कर सका.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण
रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण
Turning Point: जीत रहा था भारत, जो रुट की पारी पड़ी भारी; जानिए दूसरे वनडे का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट
जीत रहा था भारत, जो रुट की पारी पड़ी भारी; जानिए दूसरे वनडे का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget