एक्सप्लोरर

रणजी ट्रॉफी: बंगाल ने फाइनल में जगह बनाई, कर्नाटक को 174 रन से हराया

रणजी ट्रॉफी: फाइनल में बंगाल का मुकाबला सौराष्ट्र और गुजरात के बीच खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा. बंगाल की इस जीत में गेंदबाजों ने अहम योगदान दिया.

रणजी ट्रॉफी: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच में बंगाल ने कर्नाटक को 174 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. बंगाल ने कर्नाटक के सामने चौथी पारी में 352 रनों का लक्ष्य रखा. कर्नाटक मैच के चौथे दिन मंगलवार को ही 177 रनों पर ढेर हो कर मैच हार गई. फाइनल में बंगाल का मुकाबला गुजरात और सौराष्ट्र के बीच खेले जा रहे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा.

कर्नाटक ने दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 98 रनों के साथ की. देवदूत पड्डीकल और मनीष पांडे पर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी थी, लेकिन मुकेश कुमार ने इन दोनों को पवेलियन भेज कर्नाटक की उम्मीदों को ध्वस्त कर दिया. मुकेश ने पहले पांडे को 99 के कुल स्कोर पर विकेटकीपर श्रीवत्स गोस्वामी के हाथों कैच कराया. उन्होंने 12 रन बनाए.

पहली पारी में बंगाल को मिली थी बड़ी बढ़त

मनीष पांडे के आउट होने के बाद कर्नाटक की जीत का दारोमदार पूरी तरह से देवदूत के कंधों पर आ गया. इसके बाद 118 रनों के कुल स्कोर पर देवदूत भी मुकेश और गोस्वामी की जोड़ी द्वारा पवेलियन भेज दिए गए. उन्होंने 129 गेंदों की पारी में 62 रन बनाएल जिसमें सात चौके शामिल रहे.

कृष्णाप्पा गौतम और अभिमन्यु मिथुन ने अंत में रन तो बनाए लेकिन तब तक देर हो चुकी और दूसरे छोर से उनका साथ देने कोई नहीं था. गौतम ने 22 और मिथुन ने 38 रनों का योगदान दिया. मिथुन को आकाशदीप ने आउट कर कर्नाटक की पारी का अंत किया.

मुकेश ने छह विकेट लिए. ईशान पोरेल और आकाश के हिस्से दो-दो विकेट आए. बंगाल ने पहली पारी में 312 रन बनाए थे और कर्नाटक को पहली पारी में 122 रनों पर समेट दूसरी पारी में 190 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी. अपनी दूसरी पारी में बंगाल हालांकि 161 रनों पर ढेर हो गई.

रणजी ट्रॉफी: गाजा ने करवाई गुजरात की मैच में वापसी, मुश्किल में सौराष्ट्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget