एक्सप्लोरर

रणजी ट्रॉफी: अशोक डिंडा को किया गया बंगाल टीम से बाहर, गेंदबाजी कोच को दी थी गाली

अशोक डिंडा ने प्रैक्टिस सेशन के बाद गेंदबाजी कोच को गाली दी. ऐसे में सीएबी और कोच ने उनसे माफी मांगने को कहा लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया.

बंगाल रणजी टीम के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को टीम से बाहर कर दिया गया है. उन्हें आज आंध्र के खिलाफ मैच से पहले बाहर कर दिया गया. कारण था गेंदबाजी कोच को गाली देना. डिंडा ने 116 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 420 विकेट लिए हैं. उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने टीम के गेंदबाजी कोच रानादेब बोस को प्री मैच सेशन के बाद गाली दी थी. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने इस मामले पर शाम मीटिंग बुलाई  जिसके बाद उनके व्यवहार को लेकर उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. बंगाल के कोच अरूण लाल ने कहा कि उन्होंने डिंडा से कहा था कि वो गेंदबाजी कोच से माफी मांगे वहीं सीएबी सेक्रेटरी ने भी डिंडा से गुजारिश की थी कि वो माफी मांगे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. एक सीनियर खिलाड़ी ने इस विवाद के बाद कहा कि हमें इस मैच के लिए डिंडा की जरूरत थी. वो ग्रीन पिच पर काफी अच्छी गेंदबाजी करते हैं. मैं जब घर गया तब मुझे इस मामले पर पूरी जानकारी मिली. फिलहाल हमारी पूरी प्लानिंग खराब हो गई है. अरूण लाल ने कहा कि जो कुछ भी होगा मैं सीएबी के फैसले का समर्थन करूंगा. सूत्रों की मानें तो डिंडा और बोस के बीच बहस उस दौरान हुई जब उन्होंने कप्तान और कोच में प्राइवेट बातचीत को लेकर सवाल उठाया. जिसपर बाद में ये पता चला कि टीम के कप्तान और गेंदबाजी कोच टीम के वीडियो एनालिस्ट पर बात कर रहे थे. इसके बाद सीएबी ने भी डिंडा से माफी मांगने को कहा लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. बता दें कि अशोक डिंडा इससे पहले भी अपने टीम के खिलाड़ी और कोच से भिड़ चुके हैं जहां उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी ड्रॉप कर दिया गया था. अब डिंडा की नामौजूदगी में टीम 16 के अलावा 15 खिलाड़ियों के मैच के लिए जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget