एक्सप्लोरर

रणजी ट्रॉफी: जम्मू-कश्मीर की खराब शुरूआत, 95 पर ऑलआउट हुई पूरी टीम

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के ग्रुप सी मुकाबले में गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है.

अरुण बमाल (5/13) और दिवेश पथानिया (4/30) की शानदार गेंदबाजी के दम पर सर्विसेस ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी में खेले गए मैच में जम्मू एवं कश्मीर की पारी को 95 रनों पर ही समेट दिया. पालम-ए ग्राउंड पर जारी इस मैच में सर्विसेस ने अपनी पहली पारी में स्टम्प्स तक तीन विकेट गंवाकर 131 रन बना लिए हैं. कप्तान रजत पलिवल (8) और गहलोत राहुल सिंह (6) नाबाद हैं.

सर्विसेस के लिए अंशुल गुप्ता (59) और नवनीत सिंह (58) ने सबसे अधिक रन बनाए हैं. कप्तान परवेज रसूल ने इस पारी में जम्मू एवं कश्मीर के लिए तीनों विकेट हासिल किए.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू एवं कश्मीर की टीम अरुण और दिवेश की गेंदबाजी के आगे 95 रनों पर ही धराशाई हो गई. टीम के लिए शुभम खजुरिया ने सबसे अधिक 44 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज अधिक समय तक पिच पर नहीं टिक पाया.

ग्रुप-सी के एक अन्य मैच में भी गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. कटक के ड्रीम्स ग्राउंड पर जारी मैच में सूर्यकांत प्रधान (7/40) की शानदार गेंदबाजी के दम पर ओडिशा ने त्रिपुरा की पहली पारी 122 रनों पर ही समेट दी.

त्रिपुरा के लिए इस पारी में प्रत्युष सिंह ने सबसे अधिक 43 रन बनाए. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका.

सूर्यकांत के अलावा, बसंत मोहंती, देबब्रत प्रधान और गोविंदा पोद्दार को एक-एक सफलता हाथ लगी. त्रिपुरा की पारी को समेटने के बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी ओडिशा ने स्टम्प्स तक तीन विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं. टीम के लिए शुभरांशु सेनापति (36) और कप्तान बिपलब समांत्री (19) नाबाद हैं.


राजस्थान ने ग्रीन पार्क पर जारी एक मैच में अमित कुमार गौतम (93) और रोबिन बिष्ट (68) की अच्छी बल्लेबाजी से स्टम्प्स तक उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपनी पहली पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 221 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया है.

राजस्थान के लिए राजेश बिशु (2) और तनवीर मुशरत उल-हक नाबाद हैं. तनवीर को कोई रन नहीं बनाया है. उत्तर प्रदेश के लिए अंकित राजपूत ने सबसे अधिक चार विकेट लिए हैं. इसके अलावा, यश दयाल को भी एक सफलता मिली है.

गोवा क्रिकेट एसोसिएशन अकादमी ग्राउंड पर जारी एक अन्य मैच में अमित वर्मा (131) की शानदार नाबाद शतकीय पारी के दम पर गोवा ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक झारखंड के खिलाफ केवल दो विकेट गंवाकर 237 रनों का स्कोर खड़ा किया है.

इस पारी में गोवा के लिए सुमिरन अमोनकर ने नाबाद रहते हुए 84 रनों का अहम योगदान दिया है. दूसरे दिन गुरुवार को अमित और सुमिरन गोवा की पारी को आगे बढ़ाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget