एक्सप्लोरर
INDvsAUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी-20 मैच में बारिश ने डाली खलल


रांची: भारत और आस्ट्रेलिया के बीच यहां खेले जा रहे पहले टी20 क्रिकेट मैच को बारिश के कारण बीच में रोकना पड़ा है. बारिश के कारण जब मैच रुका तब ऑस्ट्रेलिया ने 18.4 ओवर में आठ विकेट पर 118 रन बनाए थे.
एडम जंपा चार रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि एंड्रयू टाइ ने खाता नहीं खोला है. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ओपनर बल्लेबाज आरोन फिंच ने सर्वाधिक 42 रन बनाए. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने दो दो विकेट चटकाए हैं.
आईसीसी के नियम के मुताबिक रात 10 बजकर 30 मिनट तक खेल को दोबारा शुरु किया जा सकता है.यदि बारिश 10 बजकर 30 मिनट तक भी बारिश नहीं रुकती है तो मैच को रद्द कर दिया जाएगा.
और पढ़ें
Source: IOCL

















