एक्सप्लोरर

लोकेश राहुल के गिरते फॉर्म पर बल्लेबाजी कोच ने कहा- तकनीक में कोई कमी नहीं, बदलना होगा नजरिया

इंग्लैंड में खेले गए आखिरी टेस्ट में शतक लगाकर राहुल ने उम्मीद बढ़ाई थी लेकिन एक बार फिर वो खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी लोकेश राहुल कमाल नहीं दिखा पाए. इंग्लैंड में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट की अंतिम पारी में शतक लगा कर उन्होंने उम्मीद जगाई थी लेकिन घर में एक बार फिर उनके बल्ले से रन नहीं निकल पा रहे हैं. राहुल का गिरता फॉर्म टीम के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है लेकिन टीम मैनेजमेंट अभी बचाव के मुद्रा में है.

बल्लेबाजी के लिए आसान मानी जा रही हैदराबाद की पिच पर कर्नाटक का यह बल्लेबाज 25 गेंद में महज चार रन बनाकर आउट हो गया. दूसरी तरफ उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे पृथ्वी शॉ पूरी तरह सहज दिखाई दिए और अपने खेल को शानदार तरीके से आगे बढ़ाया

बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने कहा कि उनकी(राहुल) तकनीक में कोई खामी नहीं है. बांगड़ से जब पूछा गया कि क्या राहुल बल्लेबाजी करते समय जरूरत से ज्यादा सोच रहे तो उन्होंने विस्तार से बताया कि उन्हें उनकी मौजूदा खराब फॉर्म के बारे में क्या लगता है.

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय कई तरह की बातें की जा रही और ऐसे में आपको खुद की तकनीक के बारे में संशय करने लगते हो. हमारे लिये, वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी रहा है. इसलिये जब ऐसा खराब दौर आता है तो ऐसे में मेरा और टीम का मानना है कि वह ज्यादा चीजों के बारे में नहीं सोचे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कई बार हो सकता है जब आप खुद की क्षमता और तकनीक पर पर संदेह करने लगते हो, इसलिए मुझे यह सुनिश्चित करना होता है कि ‘हां, आपकी तकनीक सही है. शायद आपको अपने नजरिये में बदलाव या बल्लेबाजी योजना पर थोड़ा सा काम करने की जरूरत है.’’

बांगड़ हालांकि यह नहीं बता सके कि भारतीय टीम जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलेगी और एडिलेड में खेले जाने वाले पहले मैच में राहुल का बल्ला नहीं चला तो क्या टीम के अतिरिक्त सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को बिना किसी अनुभव के मौका दिया जाएगा?

उन्होंने कहा, ‘‘आपको खिलाड़ियों का आकलन करना होता है. आपको भविष्य पर भी नजर रखनी होती है. उन्होंने विदेशों में और मुश्किल हालात में भारत के लिए रन बनाये हैं.’’

आपको बता दें कि राहुल पहले टेस्ट में खाता भी नहीं खोल पाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget