एक्सप्लोरर

Shubman Gill LBW: शुभमन गिल के आउट होने का रिप्ले देख भड़क गए राहुल द्रविड़, देखें भारतीय कोच के गुस्से वाला अवतार

Shubman Gill LBW: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में जब शुभमन गिल ने खुद को आउट दिए जाने को लेकर रिव्यू नहीं लिया तो कोच राहुल द्रविड़ फ्रस्टेशन में दिखाई दिए.

Rahul Dravid On Shubman Gill LBW: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले की शुरुआत में भारतीय टीम कितने दबाव में थी, इसका अंदाजा कोच राहुल द्रविड़ के एक्सप्रेशंस से लगाया जा सकता है. 'करो या मरो' के इस मुकाबले में जब शुभमन गिल ने एलबीडब्ल्यू का रिव्यू नहीं लिया और आउट करार दे दिए गए, तब राहुल द्रविड़ भड़कते हुए नजर आए.

दरअसल, मैच के तीसरे ओवर में ही शुभमन गिल एक स्वीप शॉट खेलने वक्त चूक गए और गेंद उनके पैड से टकरा गई. यहां जोरदार अपील हुई और अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी. शुभमन गिल यहां रिव्यू लेना चाहते थे. उन्होंने दूसरे छोर पर खड़े यशस्वी जायसवाल से इस बारे में चर्चा की. कुछ देर बात करने के बाद गिल ने रिव्यू नहीं लेने का फैसला किया और पवेलियन की ओर चलते बने.

बाद में जब इस विकेट का रिप्ले दिखाया गया तो साफ नजर आया कि गिल आउट नहीं थे. गेंद स्टम्प से बाहर जा रही थी. यानी अगर गिल रिव्यू ले लेते तो वह आउट नहीं होते. इस रिप्ले को देख भारतीय कोच राहुल द्रविड़ बेहद हताश दिखाई दिए. कैमरे में उनका फ्रस्टेशन भी कैद हो गया.

सूर्या और यशस्वी ने संभाली भारतीय पारी
गिल के आउट होने के बाद अगली ही गेंद पर केशव महाराज ने तिलक वर्मा को भी पवेलियन भेज भारतीय टीम पर दबाव बना दिया. हालांकि सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल की दमदार पारियों की बदौलत भारतीय टीम 200 के पार पहुंच गई. बाद में कुलदीपय यादव ने 5 विकेट झटकते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम को महज 95 रन पर ही ढेर कर दिया. भारतीय टीम ने यहां 106 रन से मुकाबला जीता.

यह भी पढ़ें...

IND vs SA 3rd T20I: सूर्या के तूफान के बाद कुलदीप का कहर, 'करो या मरो' का मुकाबला जीत भारत ने ड्रॉ कराई सीरीज

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
IND vs ENG 4th T20 Playing 11: क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget