एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान टेस्ट के बाद चयनकर्ताओं से बात करेंगे रहाणे और पूछेंगे ये खास सवाल

अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट के खत्म होने के बाद मुकाबले के भारतीय कप्तान अजिंक्या रहाणे चयनकर्ताओं से बात करेंगे.

अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट के खत्म होने के बाद मुकाबले के भारतीय कप्तान अजिंक्या रहाणे चयनकर्ताओं से बात करेंगे. वनडे और टी 20 टीम से बाहर किए गए रहाणे चयनकर्ताओं से मिलकर इंग्लैंड दौरे को लेकर स्थिति स्पष्ट करना चाहेंगे ताकि वो पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए खुद को तैयार कर सकें.

डेढ़ महीने रहेंगे क्रिकेट से दूर

आपको बता दें अफगानिस्तान के खिलाफ गुरुवार से बेंगुलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के बाद रहाणे को फिलहाल डेढ़ महीने तक खेलने का मौका नहीं मिल पाएगा क्योंकि उन्हें ब्रिटेन दौरे के लिए टी 20 और वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है. चयनकर्ताओं ने अभी तक एक अगस्त से शुरू होने वाले पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान नहीं किया है ऐसे में रहाणे चाहेंगे कि उन्हें पता हो कि वो टीम में उनकी स्थिति क्या होगी. बताते चलें कि साउथ अफ्रीका दौरे पर उपकप्तान होने के बाद भी रहाणे को शुरुआती टेस्ट से बाहर रखा गया था.

रहाणे से पूछा गया कि अगले डेढ़ महीने में वह क्या करेंगे, उन्होंने कहा, ‘‘देखिये, मैं नहीं जानता कि इस टेस्ट मैच के बाद क्या होने जा रहा है. लेकिन हां, मैं चयनकर्ताओं से जरूर बात करूंगा.’’

मुंबई में करेंगे तैयारी शुरू

ऐसी चर्चा है कि रहाणे इंग्लैंद दौरे पर इंडिया ए की तरफ से कुछ मैचों में खेल सकते हैं लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
रहाणे ने कहा, ‘‘लेकिन मैं मुंबई में अपनी तैयारियां शुरू कर दूंगा जैसा कि मैं हमेशा बांद्रा कुर्ला काम्पलेक्स (बीकेसी) में करता रहा हूं. प्रत्येक सीरीज से पहले मैं अच्छी तैयारी करता हूं लेकिन अभी मेरा ध्यान इस टेस्ट मैच पर है. हर टेस्ट मैच मायने रखता है और हमें यह मैच जीतना होगा.’’

पूरी ताकत के साथ उतरेंगे अफगानिस्तान के खिलाफ

भले ही अफगानिस्तान अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगा लेकिन कप्तान रहाणे किसी भी तरह से ढिलाई देने के मूड में नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम अफगानिस्तान को हल्के से नहीं ले रहे हैं. उनकी टीम बहुत अच्छी है. उनके पास अच्छे गेंदबाज हैं.’’

रहाणे ने कहा, ‘‘एक टीम के तौर पर हम कुछ भी तय नहीं मानकर नहीं चल सकते क्योंकि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है. हमें मैदान पर निर्ममता दिखानी होगी. हां एक विरोधी के तौर पर हम उनका सम्मान करते है लेकिन हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम मैदान पर उतरकर 100 प्रतिशत से अधिक योगदान दें. हमें निर्मम होने की जरूरत है.’’

बड़बोले अफगान कप्तान पर रहाणे की राय

कप्तान रहाणे ने अफगानिस्तान के कप्तान अशगर स्टेनिकजई के उस बयान को तवज्जो नहीं दी कि उनके स्पिनर भारत के रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव से बेहतर हैं.

रहाणे ने कहा, ‘‘प्रत्येक सदस्य यह विश्वास करना चाहेगा कि उनकी टीम अच्छी है. आंकड़ों के बारे में हम सभी जानते हैं लेकिन हम आंकड़ों पर ध्यान नहीं देना चाहते हैं. अश्विन, जडेजा और कुलदीप अनुभवी स्पिनर है. किसी भी दिन आपकी मानसिकता अंतर पैदा करती है.’’

 

इनपुट भाषा से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

21वीं सदी के 10 सबसे खूंखार गेंदबाज, बटलर और ब्रॉड ने बनाई है सूची
21वीं सदी के 10 सबसे खूंखार गेंदबाज, बटलर और ब्रॉड ने बनाई है सूची
IND vs WI 4th T20I Live: वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा, अक्षर पटेल को मिली सफलता; भारत को राहत
Live: वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा, अक्षर पटेल को मिली सफलता; भारत को राहत
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
रणजी ट्रॉफी: अभिषेक का शतक, मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट; बंगाल ने दिल्ली को बुरी तरह हराया
रणजी ट्रॉफी: अभिषेक का शतक, मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट; बंगाल ने दिल्ली को बुरी तरह हराया

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget