एक्सप्लोरर

देवधर ट्रॉफी: अजिंक्य रहाणे और ईशान किशन के शतकों से इंडिया सी बना चैंपियन

देवधर ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में इंडिया सी ने इंडिया बी 29 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही इंडिया सी ने खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया.

अजिंक्य रहाणे और ईशान किशन की धमाकेदार शतकीय पारी के दम पर इंडिया सी ने इंडिया बी को 29 रन से हराकर देवधर ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया. इंडिया सी के लिए अजिंक्य रहाणे ने नाबाद 144 और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 114 की शतकीय पारियों के इंडिया बी को 353 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत बी की टीम ने 46.1 ओवर में 323 रन पर ऑल आउट हो गई.

भारत बी के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 114 गेंद में 11 चौके और आठ छक्कों की मदद से 148 रन बनाये लेकिन उनकी पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी. जब तक वह क्रीज पर थे टीम जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन उनके आउट होते ही पारी लड़खड़ा गयी. अय्यर के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 और अंकुश बैंस ने 37 रन का योगदान दिया.

विजय हजारे ट्रॉफी की खोज माने जा रहे पप्पू राय भारत सी के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने तीन विकेट लिये. रजनीश गुरबानी, नवदीप सैनी और विजय शंकर को दो-सफलता मिली.

इससे पहले टास जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारत सी को कप्तान अजिंक्य रहाणे और विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने शानदार शुरूआत दिलायी. रहाणे ने 156 गेंद में नाबाद 144 रन की पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाये.

इशान हालांकि ज्यादा आक्रामक रहे जिन्होंने 87 गेंद में 11 चौके और 6 छक्के की मदद से 114 रन बनाये. अंतिम ओवरों में सूर्यकांत यादव ने 18 गेंद में 39 रन (एक चौका, चार छक्के) ताबड़तोड़ पारी खेल टीम के स्कोर को साढे तीन सौ के पार पहुंचाया.

इंडिया सी के लिये जयदेव उनादकट सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 10 ओवर में 52 रन देकर तीन विकेट लिये. दीपक चाहर और मयंक मार्कंडेय को दो-दो सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

21वीं सदी के 10 सबसे खूंखार गेंदबाज, बटलर और ब्रॉड ने बनाई है सूची
21वीं सदी के 10 सबसे खूंखार गेंदबाज, बटलर और ब्रॉड ने बनाई है सूची
IND vs WI 4th T20I Live: वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा, अक्षर पटेल को मिली सफलता; भारत को राहत
Live: वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा, अक्षर पटेल को मिली सफलता; भारत को राहत
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
रणजी ट्रॉफी: अभिषेक का शतक, मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट; बंगाल ने दिल्ली को बुरी तरह हराया
रणजी ट्रॉफी: अभिषेक का शतक, मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट; बंगाल ने दिल्ली को बुरी तरह हराया

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget