एक्सप्लोरर

सुपर-रोमांचक मुकाबले में कर्नाटक को 4 रनों से हराकर जीता पंजाब

पंजाब और कर्नाटक के बीच खेले गए रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले को सुपर ओवर में जाकर पंजाब की टीम ने 4 रनों से जीत लिया. कोलकाता के जेयू कैम्पस में खेले जा रहे सैय्यद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के इस मुकाबले में पंजाब की टीम ने अंतिम क्षणों तक अपनी पकड़ बनाए रखी और मुकाबले अपने पक्ष में कर लिया.

नई दिल्ली/कोलकाता: पंजाब और कर्नाटक के बीच खेले गए रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले को सुपर ओवर में जाकर पंजाब की टीम ने 4 रनों से जीत लिया. कोलकाता के जेयू कैम्पस में खेले जा रहे सैय्यद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के इस मुकाबले में पंजाब की टीम ने अंतिम क्षणों तक अपनी पकड़ बनाए रखी और मुकाबले अपने पक्ष में कर लिया.

पंजाब के कप्तान हरभजन सिंह ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और विरोधी कर्नाटक की टीम को 158 रनों पर रोक दिया. पंजाब के लिए खुद कप्तान हरभजन सिंह समेत मनप्रीत ग्रेवाल और मंजीत सिंह ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए विरोधी टीम पर लगाम लगाई.

मनप्रीत ग्रेवाल ने इस मुकाबले में 4 ओवरों के अपने स्पेल में 2 मेडन ओवर फेंके और महज़ 8 रन खर्चते हुए 2 विकेट भी चटका लिए. उनके अलावा बलजीत सिंह ने 4 ओवरों में 21 रन दिए और 3 अहम विकेट भी चटकाए. कप्तान हरभजन सिंह ने भी अपने स्पेल विरोधी टीम पर लगाम लगाए रखी. उन्होंने 4 ओवरों में 27 देकर 1 विकेट भी चटकाया.

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरे पंजाब की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने 15 रनों के स्कोर पर मंदीप सिंह का विकेट गंवा दिया. लेकिन इसके बाद कप्तान हरभजन खुद मैदान पर आए और टीम की मैच में वापसी करवा दी.

हरभजन ने मनन वोहरा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की अहम साझेदारी कर दी. इस दौरान हरभजन सिंह ने 19 गेंदों में आतिशी 33 रन बनाए. इसके बाद हरभजन, प्रवीण दुबे की गेंद पर कैच आउट हो गए. हरभजन के आउट होने के बाद मनन ने युवराज के साथ मिलकर टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया. इसके बाद मंदीप भी अपना आपा खो बैठे और 29 गेंदों में 45 रनों का योगदान देकर अरविंद श्रीनाथ की गेंद पर चलते बने. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का लगाया. मंदीप के विकेट के बाद पंजाब की टीम ने लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए अपनी राह खो दी. टीम ने तुरंत बाद ही गुरकीरत मान का बड़ा विकेट गंवा दिया वो शून्य के स्कोर पर रन-आउट हो गए.

इसके बाद पंजाब की आखिरी उम्मीद के रूप में युवराज सिंह भी 29 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए. उनके बाद अभिषेक गुप्ता भी आए-गए बनकर चले गए. युवराज और अभिषेक के जल्दी-जल्दी विकेट गंवाने के बाद पंजाब की टीम का स्कोर 128 रनों पर 6 विकेट हो गया.

इसके बाद अंत में शरद लांबा टीम को लक्ष्य के करीब ले गए और आखिरी ओवर के रोमांच में पंजाब की टीम ने हार नहीं मानी और 158 रनों की बराबरी कर ली.

इसके बाद मुकाबला सुपर ओवर में गया. जहां पर पंजाब ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मंदीप सिंह के 10 और युवराज के 5 रनों की मदद से 15 रन बनाए. जवाब में कर्नाटक की टीम महज़ 11 रन ही बना सकी. जिससे पंजाब की टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC रैंकिंग में अक्षर पटेल ने लगाई लंबी छलांग, एक मैच से हो गया कमाल; टॉप-10 में इकलौते भारतीय
ICC रैंकिंग में अक्षर पटेल ने लगाई लंबी छलांग, एक मैच से हो गया कमाल; टॉप-10 में इकलौते भारतीय
दूसरे वनडे में शुभमन गिल बनेंगे दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज? ताज से सिर्फ इतनी दूर हैं भारतीय कप्तान
दूसरे वनडे में शुभमन गिल बनेंगे दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज? ताज से इतनी दूर हैं भारतीय कप्तान
ICC Rankings: ताजा रैंकिंग जारी, श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, देखें किसे हुए फायदा किसे नुकसान
ICC की ताजा रैंकिंग जारी, श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, देखें किसे हुए फायदा किसे नुकसान
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'

वीडियोज

Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
ट्रेन लेट हुई तो सीधे लोको पायलट से भिड़ गई महिला यात्री, फिर ड्राइवर ने जो किया- वीडियो वायरल
ट्रेन लेट हुई तो सीधे लोको पायलट से भिड़ गई महिला यात्री, फिर ड्राइवर ने जो किया- वीडियो वायरल
Embed widget