एक्सप्लोरर

ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से किसे मिले टीम इंडिया में जगह? पुजारा ने बताई अपनी च्वाइस

ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से किसी एक को ही प्लेइंग 11 में जगह मिलने की संभावना है. लेकिन पुजारा दोनों को ही टीम में रखना चाहते हैं.

एशिया कप में खराब प्रदर्शन के बाद सिलेक्टर्स के सामने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का चयन करने की चुनौती है. सबसे बड़ा सवाल इस बात को लेकर है कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) में से आखिर किसे वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह मिलेगी. भारत के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने हालांकि ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों को ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में चुनने की सलाह दी है.

एशिया कप में टीम इंडिया ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के चयन को लेकर कंफ्यूज नज़र आई. पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में दिनेश कार्तिक को प्लेइंग 11 में जगह दी गई थी. लेकिन उसके बाद रवींद्र जडेजा के चोटिल होने की वजह से कार्तिक की बजाए पंत को टीम में प्राथमिकता दी गई. 

पुजारा का मानना है कि बैटिंग लाइनअप को मजबूत करने के लिए पंत और कार्तिक दोनों का ही टीम में रहना जरूरी है. हालांकि पुजारा ने इस बात पर जोर दिया कि अगर इंडिया को गेंदबाजी में अतिरिक्त विकल्प चाहिए तो फिर पंत को बाहर बैठना पड़ सकता है और उनके स्थान पर दीपक हुड्डा को टीम में जगह मिलनी चाहिए.

इंडिया का टॉप ऑर्डर है सेट

पुजारा ने कहा, ''मेरे अनुसार पंत को 5, हार्दिक पांड्या को 6 और दिनेश कार्तिक को नंबर 7 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. इससे भारत की बल्लेबाजी काफी मजबूत होगी. पंत और कार्तिक दोनों को ही टीम में रखने की जरूरत है. लेकिन अगर हुड्डा से आपको बॉलिंग का विकल्प चाहिए तो फिर पंत के लिए जगह नहीं बनती. ऐसी स्थिति में हुड्डा को नंबर 5 पर रखा जाना चाहिए.''

एशिया कप के बाद हालांकि टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर पूरी तरह सेट नज़र आ रहा है. रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल ओपनिंग का जिम्मा संभालेंगे. विराट कोहली नंबर 3 और सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेंगे. ऐसा भी हो सकता है कि इंडिया पंत को नंबर 5 पर रखे और बतौर ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम में जगह मिले.

SL vs PAK Final: 10 साल बाद एक बार फिर चैंपियन बनने उतरेगा पाकिस्तान, श्रीलंका के लिए अपने खेल को जिंदा करने का सुनहरा मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget