एक्सप्लोरर

पृथ्वी शॉ की मुश्किलें नहीं हो रही हैं कम, मैदान पर वापसी फिलहाल मुमकिन नहीं

पृथ्वी शॉ पिछले साल अगस्त के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. शॉ नेशनल क्रिकेट एकेडमी में फिटनेस पर काम कर रहे हैं.

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए मैदान पर वापसी का इंतजार और लंबा होने जा रहा है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक पृथ्वी शॉ को मैदान पर वापसी करने में अभी एक महीने से ज्यादा का वक्त लग सकता है. पृथ्वी शॉ की वापसी इस बात पर निर्भर करती है कि नेशनल क्रिकेट एकेडमी में कितनी जल्दी वो अपनी फिटनेस साबित कर पाते हैं. 24 साल के पृथ्वी शॉ पिछले साल अगस्त के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं.

पृथ्वी शॉ घुटने की चोट से जूझ रहे हैं. नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अगले तीन हफ्ते तक इस बात पर फोकस किया जाएगा कि पृथ्वी शॉ के घुटने में कितना सुधार हुआ है. इतना ही नहीं मैदान पर वापसी से पहले पृथ्वी शॉ को प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लेना होगा. अगर प्रैक्टिस मैच में पृथ्वी शॉ फिटनेस साबित करने में कामयाब हो जाते हैं तो फिर उन्हें आईपीएल खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया जाएगा.

फॉर्म और फिटनेस सवालों के घेरे में

क्रिकबज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पृथ्वी शॉ ने बल्लेबाजी और फील्डिंग से जुड़ी हुई गतिविधियों में काफी सुधार दिखाया है. लेकिन शॉ की वापसी घुटने के पूरी तरह से ठीक होने पर ही निर्भर करती है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईपीएल में पृथ्वी शॉ के खेलने की पूरी संभावना है. हालांकि मुंबई क्रिकेट एसोसिएसन रणजी के नॉकआउट मैचों में पृथ्वी शॉ को खेलते हुए देखना चाहता है. 

पृथ्वी शॉ ने 2018 में टेस्ट क्रिकेट डेब्यू में शानदार शतक लगाकर सुर्खियां बटोरी थी. लेकिन इसके बाद पृथ्वी शॉ की फॉर्म और फिटनेस सवालों के घेरे में आ गई. पृथ्वी शॉ ने टीम इंडिया के लिए 5 टेस्ट, 6 वनडे और एक टी20 मैच खेला है. आखिरी बार दो साल पहले पृथ्वी शॉ टीम इंडिया की जर्सी पहने हुए नज़र आए थे. पृथ्वी शॉ आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हैं. लेकिन पिछले साल आईपीएल में भी शॉ को खराब प्रदर्शन की वजह से ड्रॉप किया गया. अगर शॉ इस साल भी आईपीएल में कमाल नहीं दिखा पाए तो दिल्ली कैपिटल्स उन्हें रिलीज भी कर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई एकतरफा नहीं होगी', जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा की भारत को चुनौती; जानें क्या कहा
'लड़ाई एकतरफा नहीं होगी', जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा की भारत को चुनौती; जानें क्या कहा
भारत-इंग्लैंड समेत 8 टीमों ने किया 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई, 2 बार की चैंपियन टीम होगी बाहर!
भारत-इंग्लैंड समेत 8 टीमों ने किया 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई, 2 बार की चैंपियन टीम होगी बाहर!
ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव
ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव
जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे
जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget