एक्सप्लोरर

पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी देखकर सुरेश रैना को आई वीरेंद्र सहवाग की याद

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना का मानना है कि पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी शैली ने उन्हें वीरेंद्र सहवाग की याद दिला दी.

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना का मानना है कि पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी शैली ने उन्हें वीरेंद्र सहवाग की याद दिला दी. शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन राजकोट में डेब्यू करते हुए शतक बनाया. पृथ्वी अपने डेब्यू टेस्ट में शतक बनाने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए हैं.

रैना ने कहा, "पृथ्वी ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की. उन्होंने मुझे वीरू (सहवाग) की याद दी है. पृथ्वी ने बिल्कुल निडर होकर अपना खेल खेला. उन्होंने जिस तरह के शॉट खेले वह एक क्लास को दर्शाता है."

रैना ने भी 2010 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में 120 रन की शतकीय पारी खेली थी. 18 साल के पृथ्वी ने अपने डेब्यू मौके को दोनों हाथों के लपकते हुए 99 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 154 गेंदों पर 134 रन बनाए.

पृथ्वी इसके साथ ही मोहम्मद अजहरुद्दीन, लाला अमरनाथ, सौरभ गांगुली, शिखर धवन, सुरेश रैना और सहवाग जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में शतक बनाए थे.

यह पूछे जाने पर कि क्या पृथ्वी के इस फॉर्म से भारत की सलामी जोड़ी की समस्या को हल करने में मदद मिलेगी, रैना ने कहा, "यह कहना अभी जल्दबाजी होगी."

मध्यक्रम बल्लेबाज रैना ने हालांकि करुण नायर और मुरली विजय को वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं करने के फैसले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

उन्होंने कहा, "चयनकर्ताओं को इस मुद्दे का हल निकालना चाहिए. मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहता."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget