एक्सप्लोरर

Prithvi Shaw: इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने के बाद पृथ्वी शॉ ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Prithvi Shaw: विस्फोटक सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. हालांकि, उन्होंने इंग्लैंड में 244 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक जरूर दी है.

Prithvi Shaw Double Century: पिछले दो साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इस समय अपनी दमदार पारी की वजह से सुर्खियों में हैं. पृथ्वी शॉ ने इंग्लैंड में वनडे मैच में 244 रनों की पारी खेलकर सनसनी फैला दी है. शॉ ने बुधवार को समरसेट के खिलाफ नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलते हुए 153 गेंदों पर 244 रन की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी की. तूफानी दोहरा शतक जड़ने के बाद पृथ्वी शॉ ने बड़ा बयान दिया है. आइये जानें उन्होंने क्या कुछ कहा.

पहली बार काउंटी क्रिकेट खेल रहे 23 साल के पृथ्वी शॉ ने अपनी विस्फोटक पारी में 28 चौके और 11 छक्के लगाए. यह इस फॉर्मेट में उनका दोहरा शतक है. पृथ्वी शॉ ने कहा, "मैं यहां अनुभव हासिल करने के लिए खेल रहा हूं. मैं इस बारे में भी नहीं सोच रहा हूं कि सेलेक्टर क्या सोच रहे हैं. मैं यहां सिर्फ अच्छा समय बिताना चाहता हूं." 

शॉ ने आगे कहा, जब अंदरूनी किनारा लगने पर भी आप आउट न हो तो समझ जाओ कि आज आपका दिन है. आप कभी कभी ही इतने लकी रहते हो. जब मैंने 150 रन पूरे किए तो मैंने सोचा आज लंबी पारी खेलने का दिन है. 

ऐसा रहा है शॉ का करियर 

पृथ्वी शॉ भारत के लिए जुलाई 2021 में आखिरी बार इंटरनेशनल मैच खेले थे. वह अब तक भारत के लिए पांच टेस्ट, 6 वनडे और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. शॉ ने अपने डेब्यू टेस्ट में ही शतक जड़ा था. पांच टेस्ट में उनके नाम 339 रन हैं. वहीं वनडे में उन्होंने 189 रन बनाए हैं. 

शॉ के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 71 मैचों में लगभग 146 के स्ट्राइक रेट से 1694 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 13 अर्धशतक निकले हैं. वहीं उनका सर्वाधिक स्कोर 99 रन है. 

यह भी पढ़ें...

Asia Cup के लिए ऐसी हो सकती है पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन, बाबर और रिजवान नहीं करेंगे ओपनिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे फैंस
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget