एक्सप्लोरर

Piyush Chawla Retirement: पीयूष चावला ने अचानक क्रिकेट के हर फॉर्मेट से लिया संन्यास, जानिए क्या कहा

Piyush Chawla Retirement Form Cricket: भारतीय क्रिकेटर पियूष चावला ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. वह पिछले साल मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे लेकिन IPL 2025 में अनसोल्ड रहे थे

Piyush Chawla Retirement: भारतीय क्रिकेटर पियूष चावला ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. वह पिछले साल मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे. उन्होंने IPL 2025 के ऑक्शन में भी अपना नाम दिया था लेकिन अनसोल्ड रहे थे. सीजन खत्म होने के बाद उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया.

पियूष चावला ने अपने क्रिकेट करियर के यादगार पलों को शेयर करते हुए एक नोट शेयर किया. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इस अध्याय को समाप्त कर रहा हूं! खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास ले रहा हूं, इस खूबसूरत सफर के दौरान समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद."

पियूष चावला ने रिटायरमेंट नोट में क्या लिखा

"मैदान पर दो दशक से अधिक समय बिताने के बाद, अब इस खूबसूरत खेल को अलविदा कहने का समय आ गया है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने से लेकर 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा बनने तक, इस अविश्वसनीय सफर का हर पल किसी आशीर्वाद से कम नहीं है. ये यादें हमेशा मेरे दिल में रहेंगी."

उन्होंने उन सभी टीमों (PBKS, KKR, CSK और MI) को भी धन्यवाद दिया, जिसके लिए वो खेले. उन्होंने लिखा, "इंडियन प्रीमियर लीग मेरे करियर का एक विशेष अध्याय रहा है और मैंने इसमें खेलने के हर पल का आनंद लिया है."

उन्होंने बीसीसीआई, यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन), जीसीए (गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन) और अपने सभी कोचों को भी धन्यवाद दिया. अपने परिवार को स्ट्रेंथ बताते हुए उन्होंने अपने पिता के लिए स्पेशल मैसेज लिखा, "मेरे स्वर्गीय पिताजी का विशेष उल्लेख कर रहा हूं, जिनके विश्वास ने मुझे भरोसा दिलाया. उनके बिना ये सफर कभी संभव नहीं हो पाता."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Piyush Chawla (@piyushchawla_official_)

उन्होंने आगे लिखा, "आज मेरे लिए बहुत इमोशनल दिन है, क्योंकि मैं आधिकारिक तौर पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं. भले ही मैं क्रीज से दूर चला जाऊं, लेकिन क्रिकेट हमेशा मेरे अंदर जीवित रहेगा. अब मैं एक नए सफर की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हूं, जिसमें मैं इस खूबसूरत खेल की भावना और सबक को अपने साथ लेकर चलूंगा."

IPL 2025 में पियूष चावला रहे थे अनसोल्ड

पिछले साल एमआई का हिस्सा रहे पियूष ने आईपीएल सीजन 18 के लिए भी अपना नाम ऑक्शन लिस्ट में दिया था. उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था, लेकिन उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था. वह अनसोल्ड रहे थे. 

उनके आईपीएल करियर की बात करें तो वो पहले सीजन से खेल रहे हैं. पंजाब किंग्स टीम के साथ शुरुआत करने वाले पियूष कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे. उन्होंने कुल 192 मैच खेले, जिसमें उनके नाम 192 विकेट हासिल किए.

पियूष चावला का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर

पियूष ने 2006 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. उन्होंने 9 मार्च को मोहाली में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेला था. इसके बाद उन्होंने 2007 में वनडे और 2010 में टी20 में डेब्यू किया. पियूष ने अपने 6 साल के क्रिकेट करियर में 3 टेस्ट, 25 वनडे और 7 टी20 मैच खेले. इसमें उनके नाम क्रमश 7, 32 और 4 विकेट रहे.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
IND vs ENG 5th T20: हैरी ब्रूक ने सबसे तेज अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास, ताबड़तोड़ फिफ्टी से बनाया नया रिकॉर्ड
हैरी ब्रूक ने सबसे तेज अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास, ताबड़तोड़ फिफ्टी से बनाया नया रिकॉर्ड
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget