एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीरीज पर पड़ी तालिबान की मार, पीसीबी ने उठाया यह कदम

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम चयन पर रोक लगा दी है. अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे की वजह से सीरीज को लेकर स्थिति साफ नहीं है.

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद देश में क्रिकेट के भविष्य पर सवालिया निशान लगा हुआ है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अगले महीने श्रीलंका में खेली जाने वाली सीरीज पर अब तलवार लटकती नज़र आ रही है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वनडे सीरीज के लिये टीम की घोषणा और लाहौर में शनिवार से शुरू होने वाले अभ्यास शिविर पर रोक लगा दी है.

अफगानिस्तान में तालिबान के सत्तारूढ होने के बाद अफगानिस्तान पिछले दो दशक में सबसे बदतर संकट से गुजर रहा है. पीसीबी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से सीरीज की पुष्टि मिलने का इंतजार कर रहा है. सीरीज तीन सितंबर से श्रीलंका में खेली जानी है. एसीबी की ओर से श्रीलंका बोर्ड सीरीज की मेजबानी कर रहा है.

अधिकारियों ने कहा कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी पुष्टि नहीं की है कि उनके खिलाड़ी काबुल से कोलंबो कब रवाना होंगे. उन्होंने कहा, ''पूरी सीरीज की यात्रा योजना और कार्यक्रम मिलने पर ही शिविर लगाया जायेगा और टीम का ऐलान होगा.''

हवाई यात्रा पर साफ नहीं है स्थिति

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली इस सीरीज को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. एसीबी इस बारे में तालिबान और काबुल हवाई अड्डे से उड़ानों का संचालन कर रही अमेरिकी सेना से बात कर रहा है. श्रीलंका में खेली जाने वाली इस सीरीज को लेकर स्थिति कब साफ होगी इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है. 

अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान और मोहम्मद नबी फिलहाल इंग्लैंड में हैं. ये खिलाड़ी कैसे श्रीलंका पहुंचेंगे इस पर भी स्थिति साफ नहीं है. इसके अलावा अगर अफगानिस्तान में तालिबान महिला क्रिकेट को बैन करता है तो देश को आईसीसी की पूर्णकालिक सदस्यता गंवानी पड़ सकती है. 

WI Vs PAK: पाकिस्तान की पारी को बाबर आजम ने संभाला, फवाद आलम ने भी जड़ा अर्धशतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए 24 घंटे पहले कर दिया प्लेइंग इलेवन का एलान, टी20 से इतनी बदली टीम
इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए 24 घंटे पहले कर दिया प्लेइंग इलेवन का एलान, टी20 से इतनी बदली टीम
ब्रेंडन मैकुलम की जगह राहुल द्रविड़ बनेंगे इंग्लैंड की टेस्ट टीम के हेड कोच? रेस में 4 और दिग्गज शामिल
मैकुलम की जगह राहुल द्रविड़ बनेंगे इंग्लैंड की टेस्ट टीम के हेड कोच? रेस में 4 और दिग्गज शामिल
टीम इंडिया में फिर होगी सूर्यकुमार यादव की वापसी! इंग्लैंड से टी20 सीरीज हारने पर खुले दरवाजे
टीम इंडिया में फिर होगी सूर्यकुमार यादव की वापसी! इंग्लैंड से टी20 सीरीज हारने पर खुले दरवाजे

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget