एक्सप्लोरर

पैट कमिंस ने खोला राज, भारत में इसलिए कामयाब नहीं होते विदेशी तेज गेंदबाज

पैट कमिंस ने उस समस्या के बारे में बात की है जिसकी वजह से विदेशी तेज गेंदबाजों को भारत में विकेट नहीं मिलते हैं. कमिंस ने भारत में खुद के प्रदर्शन को भी निराशाजनक बताया है.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस आईपीएल स्थगित होने के बाद अब तक अपने घर नहीं पहुंच पाए हैं. कमिंस फिलहाल सिडनी में क्वारंटीन हैं. कमिंस ने हालांकि बताया है कि क्यों भारतीय पिचों पर विदेशी तेज गेंदबाज ज्यादा विकेट लेने में कामयाब नहीं होते हैं. कमिंस का कहना है कि भारतीय पिचों पर विदेशी तेज गेंदबाजों की कोशिश सिर्फ रन रोकने की रहती है.

कमिंस आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा हैं. कमिंस ने कहा कि मेरी राय दूसरों से अलग है. स्टार तेज गेंदबाज ने कहा, ''कभी-कभी भारतीय पिचें स्पिनरों के अनुकूल होती हैं. अगर पिच स्पिन के अनुकूल नहीं हैं, तो वे बहुत सपाट हो जाती हैं. आपको उतनी गति नहीं मिलती जितनी ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका में मिलती है या इंग्लैंड की जिस तरह की सीम मिलती है."

कमिंस ने आगे कहा, ''यह एक चुनौती है, हो सकता है कि आपने एडजस्ट कर लिया हो. हो सकता है कि आपका लक्ष्य अगर विकेट संभव नहीं है तो रन रोकना हो गया हो. ये पिचें और इनके लिए बनाई गई रणनीति थोड़ी अलग होती है.''

भारत में अच्छा नहीं है कमिंस का प्रदर्शन

टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर- 1 पर काबिज कमिंस ने भारत में सिर्फ दो टेस्ट खेले हैं और आठ विकेट लिए हैं. भारत में उनका औसत उन पांच देशों में सबसे खराब है, जिनमें उन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेला है. भारत में उनका औसत 30.25 है.

कमिंस को केकेआर ने पिछले साल केकेआर ने 15 करोड़ रुपये की भारी रकम खर्च करके खरीदा था. कमिंस ने कहा कि उन्हें उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने का तरीका खोजने की जरूरत है. 

आईपीएल 2020 में 14 मैचों में 12 और स्थगित आईपीएल 2021 में सात मैचों में नौ विकेट लिए. कमिंस ने माना है कि उन्हें भारत में खेलते हुए अपनी गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत है.

IND vs ENG, Test Championship Final: ICC ने किया एलान- मैच ड्रॉ या टाई होने पर ऐसे घोषित होगा विजेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
David Warner Case: डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget