एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया को वनडे में मिला नया कप्तान, डेविड वार्नर नहीं बल्कि पैट कमिंस के हाथों में आई कमान

एरोन फिंच ने हाल ही में वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अब वनडे फॉर्मेट में अपने नए कप्तान की नियुक्ति कर दी है.

एरोन फिंच के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नए कप्तान का एलान कर दिया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने नंबर एक तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) को वनडे टीम की कमान दी है. डेविड वार्नर (David Warner) भी वनडे टीम का कप्तान बनने की रेस में शामिल थे. लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वार्नर की बजाए कमिंस को तवज्जो देने का फैसला किया.

मंगलवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी कर कमिंस को वनडे टीम का कप्तान निुयक्त किया. पिछले साल टिम पेन को हटाने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट टीम की कमान भी पैट कमिंस को दी थी. कमिंस ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले का शुक्रिया अदा किया है.

इसके साथ ही कमिंस ने एरोन फिंच के योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा, ''मैं एरोन फिंच की अगुवाई में खेलते हुए खूब एन्जॉय किया. फिंच की कप्तानी से मुझे बहुत कुछ सिखने को मिला. फिंच के जाने से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भारी नुकसान हुआ है. जिसे भरना आसान नहीं होगा. हालांकि हम लकी है कि वनडे टीम में हमारे पास कई अनुभवी खिलाड़ी हैं.''

वार्नर को नहीं मिला मौका

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस को बेहतरीन कैप्टन बताया है. ऑस्ट्रेलिया के चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा, ''पैट ने कप्तान बनने के बाद से ही बेहतरीन खेल दिखाया है. टेस्ट के बाद अब वनडे में भी हमने पैट कमिंस की अगुवाई में आगे बढ़ने का फैसला कियाहै. पैट कमिंस अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम की अगुवाई करेंगे.''

बतौर वनडे कप्तान पैट कमिंस की चुनौती अगले महीने ही शुरू होने जा रही है. ऑस्ट्रेलिया को 17 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं टी20 वर्ल्ड कप के बाद फिंच टी20 क्रिकेट को भी अलविदा कह सकते हैं. ऐसे में तीनों ही फॉर्मेट में पैट कमिंस टीम के कप्तान बन सकते हैं.

वहीं वार्नर की बात करें तो ऐसी चर्चा थी कि उन्हें कप्तान बनाने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन पर लगा लीडरशिप बैन हटा सकती है. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और डेविड वार्नर को ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम की कमान संभालने का मौका नहीं मिला.

IPL 2023: ऑक्शन से पहले इन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget