एक्सप्लोरर

RECORD: लक्ष्य का पीछा करते हुए टी-20 में शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने पारस खड्का

सिगांपुर के खिलाफ टी-20 ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान पारस खड्का ने 49 गेंद में शतक जड़कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

सिंगापुर में खेले जा रहे टी-20 ट्राई सीरीज में नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान पारस खड्का ने मेजबान के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली. इस शतक के साथ ही पारस ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया.

पारस दुनिया के एकमात्र ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने टी-20 में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाया है. टी-20 में कप्तान के तौर पर विराट कोहली और स्टीव स्मिथ जैसे धाकड़ खिलाड़ी भी लक्ष्य का पीछा करते हुए ऐसा नहीं कर पाए हैं.

इसके अलावा पारस टी-20 क्रिकेट में नेपाल के लिए शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने हैं. पारस ने 52 गेंदों में 106 रनों की शतकीय पारी खेली. अपनी इस पारी में पारस ने 7 चौके और 9 छक्के भी लगाए.

इससे पहले लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड नीदरलैंड के कप्तान पीटर सीलार के नाम दर्ज था. पीटर ने स्कॉटलैंड के खिलाफ बतौर कप्तान इसी महीने 96 रनों की शानदार पारी खेली थी.

आपको बता दें कि पारस ने महज 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही टी-20 क्रिकेट में पारस चौथे सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए हैं. पारस के बल्ले से निकला ये शतक टी-20 इंटरनेशल इतिहास का 49वां शतक है और नेपाल ये कारनामा करने वाला 26वां देश बन गया है.

इससे पहले सिंगापुर की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान टिमोथी डेविड 64 रनों की अर्द्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम ने कप्तान पारस की नाबाद शतकीय पारी के दमपर इसे महज 16 ओवर में एक विकेट खोकर इसे पूरा कर लिया. इस तरह नेपाल ने इस मुकाबले को 9 विकेट से अपना नाम किया.

इस टी-20 ट्राई सीरीज की तीसरी टीम जिम्बाब्वे है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव, दुबई में खरीदा आलीशान घर
शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव, दुबई में खरीदा आलीशान घर
शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget