एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन, टूर्नामेंट से बाहर निकाला गया

रजा हसन सत्र के बाकी किसी मैच में नहीं खेल सकेंगे. बाएं हाथ के स्पिनर हसन टी-20 स्पेशलिस्ट है. उन्होंने पाक की तरफ से 10 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले हैं.

पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर रजा हसन को कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण देश के घरेलू सत्र के बाकी मैचों से बाहर कर दिया गया. वह कायदे आजम ट्राफी में नार्दंस सेकंड इलेवन के लिए खेल रहे थे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि बोर्ड की मेडिकल टीम की अनुमति लिए बिना एक स्थानीय होटल में जैव सुरक्षा घेरा तोड़ने के कारण उसे बाहर किया गया है. वह सत्र के बाकी किसी मैच में नहीं खेल सकेंगे. 28 साल के रजा हसन टी20 स्पेशलिस्ट है. रजा हसन ने पाकिस्तान के लिए 1 वनडे और 10 टी-20 मैच खेले हैं. उनके के नाम कुल 11 इंटरनेशनल विकेट हैं.

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का सातवां सदस्य कोरोना पॉजिटिव

वहीं न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का एक और सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो गया है और उसे अपने बाकी छह साथियों के साथ पृथकवास में रहना होगा. पाकिस्तान की 53 सदस्यीय टीम के छह सदस्य पिछले हफ्ते पॉजिटिव पाये गए थे जब टीम पाकिस्तान से न्यूजीलैंड पहुंची थी. सातवां सदस्य 27 नवंबर को पॉजिटिव पाया गया जब 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास के दौरान खिलाड़ियों और अधिकारियों की फिर जांच की गई.

न्यूजीलैंड के नियमों के अनुसार पृथकवास में तीसरे और 12वें दिन जांच की जाती है. न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा ,‘‘पाकिस्तान क्रिकेट टीम का एक और सदस्य जांच के दौरान पॉजिटिव पाया गया है. छह सदस्य पहले ही से पॉजिटिव हैं. बाकी सभी के नतीजे नेगेटिव रहे हैं.’’

पाक टीम को मिली चेतावनी

पाकिस्तानी टीम को स्वास्थ्य प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण पहले ही अंतिम चेतावनी मिल चुकी है. मंत्रालय ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि क्राइस्टचर्च के होटल में खिलाड़ी साथ में खाना खा रहे थे और लॉबी में साथ घूम रहे थे. खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन को पृथकवास के पहले तीन दिन होटल के अपने कमरों में ही रूकना था. न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य महानिदेशक डाक्टर एशले ब्लूमफील्ड ने कहा ,‘‘ अपने कमरों में रहने की बजाय से लोग होटल में घूमते, बातचीत करते और साथ में खाना खाते पाये गए. इनमें से किसी ने मास्क नहीं पहना था. ’’अगर इसके बाद टीम स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का उल्लंघन करती है तो उसे न्यूजीलैंड से निष्कासित किया जा सकता है.

IND vs AUS: चोटिल वार्नर की जगह ऑस्ट्रेलिया ने दिया इस विस्फोटक बल्लेबाज को मौका

IND Vs AUS: टीम इंडिया के लिए पावरप्ले में गेंदबाज बने सिरदर्द, विकेट लेने में लगातार हो रहे हैं नाकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget