एक्सप्लोरर

बर्गर-पिज्जा छोड़ दो, बस 3 महीने में फिट..., पाकिस्तानी पहलवान ने Azam Khan को दी पतला करने की गारंटी!

Azam Khan Fitness: पाकिस्तान के क्रिकेटर आजम खान अपने मोटापे की वजह से ट्रोल होते रहे हैं. अब एक पाकिस्तानी पहलवान ने उनका वजन कम करने की गारंटी दी है.

Azam Khan Fitness: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान अपनी खराब फिटनेस के चलते ट्रोल होते रहे हैं. अपने मोटापे की वजह से उनके लिए ना तो विकेटकीपिंग, ना बल्लेबाजी और ना ही फील्डिंग करना आसान है. रुस्तम-ए-पाकिस्तान और लोकप्रिय पहलवान इनाम बट (Inam Butt) ने कुछ समय पहले दावा किया था कि वो महज 3 महीने के अंदर आजम खान को फिट बना सकते हैं. एक पाकिस्तानी मीडिया चैनल से बात करते हुए इनाम बट ने बताया कि आजम का वजन कम हो सकता है लेकिन इसके लिए उन्हें बहुत कठिन ट्रेनिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा.

बता दें कि इनाम बट गुजरांवाला अखाड़ा में पेशेवर पहलवानों के साथ रोज कम से कम 5-6 घंटे अभ्यास करते हैं. उनका मानना है कि अपनी डाइट पर नियंत्रण रख कर आजम 30-35 किलो वजन कम कर सकते हैं. 3 महीने का वर्कआउट और सही डाइट से आजम खान ना केवल अपनी फिटनेस अच्छी कर पाएंगे बल्कि इससे उनकी स्ट्रेंथ भी बढ़ेगी. आजम खान की अक्सर बर्गर और पिज्जा खाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. उन्हें सबसे ज्यादा ट्रोल तब किया गया जब वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले ही मैच में USA के खिलाफ शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे. मगर इनाम बट का मानना है कि पर्याप्त ट्रेनिंग करने से ना केवल आजम खान की फिटनेस बेहतर होगी बल्कि उन्हें इससे बढ़िया क्रिकेट खेलने में भी मदद मिलेगी.

आजम खान का करियर

आजम खान ने अब तक केवल अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में पाकिस्तान टीम का प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने अब तक 14 मैचों में केवल 88 रन बनाए हैं और उनकी औसत 8.8 की है. उनके कुल टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 166 मैचों में 148 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 3,242 रन बनाए हैं. इसके अलावा फर्स्ट-क्लास करियर में उनके नाम 16 मैचों में 739 रन हैं.

यह भी पढ़ें:

होटल में सोता रहा और फिर..., मांगी माफी पर नहीं पिघला कोच का दिल! टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का है मामला

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget