एक्सप्लोरर

Champions Trophy 2025: 'चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में नहीं...', पूर्व पाक क्रिकेटर ने जताई सुरक्षा चिंता, दी बड़ी वॉर्निंग!

Champions Trophy 2025 Security Concern: पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि यहां हमारे जवान शहीद हो रहे हैं.

Basit Ali On Champions Trophy 2025 Security Concern: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) की मेज़बानी पाकिस्तान के पास है. 1996 वनडे वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान पहली बार कोई आईसीसी टूर्नामेंट होस्ट करने जा रहा है. भले ही पाकिस्तान टूर्नामेंट का मेज़बान है, लेकिन अभी यह पूरी तरह से साफ नहीं हो सका है कि पूरी चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में खेली जाएगी या नहीं, क्योंकि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा करने के मूड में नहीं दिख रही है. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली चिंता जताते हुए सुरक्षा को लेकर बड़ी वॉर्निंग दे दी.

बासित अली ने आगामी बांग्लादेश, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ सीरीज़ की लेकर सुरक्षा की बात की. उन्होंने कहा कि अगर इन सीरीज़ के दौरान कोई भी घटना होती है तो पाकिस्तान के पास से चैंपियंस ट्रॉफी की मेज़बानी चली जाएगी.

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बासित अली ने कहा, "चूंकि चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में है और बांग्लादेश के बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ जैसी टीमों को दौरा करना है, तो हमें सुरक्षा पर ध्यान देना होगा. भगवान न करे, अगर इन दौरों के बीच कुछ भी घटना हुई तो चैंपियंस ट्रॉफी यहां नहीं खेली जाएगी. हमारे जवान पेशावर और बलूचिस्तान में शहीद हो रहे हैं. सिर्फ सरकार इसका जवाब दे सकती है कि यह क्यों हो रहा है, लेकिन यह गलत है."

बासित अली ने आगे कहा कि विदेशी टीमों को वैसी ही सुरक्षा मिलनी चाहिए, जैसी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को मिलती है. उन्होंने कहा, "हमें इस बात का ख्याल रखना होगा कि सुरक्षा में ज़रा भी चूक नहीं हो. विदेशी टीमों को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जैसी सुरक्षा मिलनी चाहिए. मुझे उम्मीद है कि मोहसिन नकवी इन चीज़ों के बारे में जागरूक होंगे."

भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने पर सवाल बरकरार

बता दें कि अभी इस बात को लेकर कुछ साफ नहीं हो पाया है कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं. अब तक सामने आई तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम पाकिस्तान जाने के लिए राजी नहीं हुई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि टूर्नामेंट को लेकर क्या फैसला होता है.

 

ये भी पढ़ें...

Ashrad Nadeem: 'मुस्लिम' होने के साथ 'राजपूत' भी हैं पाकिस्तान के अरशद नदीम? जानें क्या है असल हकीकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget