एक्सप्लोरर

आईपीएल न खेल पाने की वजह से पिछड़ गए पाकिस्तानी क्रिकेटर: पाक कोच मिकी आर्थर


आईपीएल न खेल पाने की वजह से पिछड़ गए पाकिस्तानी क्रिकेटर: पाक कोच मिकी आर्थर

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में न खेलने के कारण पाकिस्तान की क्रिकेट 20वीं सदी की क्रिकेट रह गई है. आर्थर ने बुधवार को पाकिस्तानी खिलाड़ियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उन्हें आज की क्रिकेट में बने रहना है तो आधुनिक क्रिकेट को अपनाना होगा.


आर्थर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को दिए इंटरव्यू में कहा, "यह सिर्फ ड्रेसिंग रूम की बात नहीं है. मैंने खिलाड़ियों से कहा है कि आप 20वीं सदी की क्रिकेट खेल रहे हैं. हमने अभी तक आज के दौर की क्रिकेट को नहीं अपनाया है और इसके कुछ कारण हैं जैसे की घर में नहीं खेलना, आईपीएल में नहीं खेलना."


उन्होंने कहा, "इस तरह के कई छोटे-छोटे कारण हैं, लेकिन अगर हमें उनसे मुकाबला करना हुआ तो हमें मौजूदा क्रिकेट को अपनाना होगा."


आर्थर ने पाकिस्तान टीम में तेज खेलने वाले खिलाड़ियों की कमी को माना. उन्होंने कहा, "यह चिंता की बात है कि हमारे पास 'पावर हिटर्स' नहीं है. जब हम अच्छी विकेट पर खेलते हैं तो हम दूसरी टीमों के साथ मुकाबला नहीं कर सकते."


उन्होंने कहा, "इस समय टीम अंत के 10 ओवर में 100 रन बना रही है, लेकिन हम 70 रन ही बना पाते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टी-20 मैच में हम अंत के पांच ओवर में प्रति गेंद के हिसाब से भी रन नहीं बना पाए. यह काफी नहीं है. इससे हम मैच नहीं जीत सकते."


आर्थर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के पास अब्राहम डिविलियर्स, मोर्ने मोर्केल जैसे खिलाड़ी हैं और वो टीम पेशेवर टीम होने की अच्छा उदाहरण है. मुझे उम्मीद है कि हम पाकिस्तान क्रिकेट में इस तरह के खिलाड़ी अच्छी फिटनेस के साथ ला पाएंगे.


दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कोच आर्थर ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका के साथ मैं काफी भाग्यशाली था कि कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ मिलकर हमने डिविलियर्स, मोर्केल, ड्यूमिनी, स्टेन जैसे खिलाड़ियों की टीम बनाई."


उन्होंने कहा, "उनको आगे बढ़ते देखना एक कोच के तौर पर राहत की बात है. मैं उम्मीद करता हूं कि यही पाकिस्तान के साथ होगा. मैं भविष्य को लेकर बेहद उत्साहित हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget