एक्सप्लोरर

PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप हुए बाबर आजम, नहीं लगा सके एक भी अर्धशतक

Babar Azam PAK vs AUS: बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेले और इस दौरान वे एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए.

Babar Azam Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में आयोजित हो रहा है. पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी बाबर आजम इस सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप हुए. वे 6 टेस्ट पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके. बाबर ने इस दौरान कुल 126 रन बनाए. बाबर का इस सीरीज में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 41 रन रहा. बाबर को अपने परफॉर्मेंस को लेकर कई बार आलोचना का सामना करना पड़ा है.

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला गया था. इस मुकाबले की पहली पारी में बाबर 21 रन बनाकर आउट हो गए थे. उन्होंने इस दौरान 54 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके लगाए थे. बाबर दूसरी पारी में 37 गेंदों का सामना करते हुए 14 रन बनाकर आउट हो गए थे. उन्होंने 2 चौके लगाए थे. सीरीज का दूसरा मैच मेलबर्न में खेला गया. बाबर पहली पारी में महज 1 रन बनाकर आउट हुए. जबकि दूसरी पारी में 41 रन बनाकर आउट हुए.

पाकिस्तान को सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. उसे ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में 360 रनों से हराया था. जबकि दूसरे मुकाबले में 79 रनों से हराया था. अब तीसरा मैच खेला जा रहा है. बाबर इस मुकाबले में भी कुछ खास नहीं कर सके. वे सिडनी में खेले जा रहे टेस्ट की पहली पारी में 40 गेंदों का सामना करते हुए 26 रन बनाकर आउट हुए. बाबर की इस पारी में 4 चौके शामिल रहे. वहीं दूसरी पारी में 23 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह वे पूरी सीरीज में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके.

बता दें कि बाबर आजम का ओवर ऑल टेस्ट रिकॉर्ड अच्छा रहा है. उन्होंने 51 टेस्ट मैचों में 3849 रन बनाए हैं. इस दौरान 9 शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं. बाबर का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर 196 रन रहा है.

यह भी पढ़ें : IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए घोषित होने वाली है टीम, क्या कोहली-रोहित की होगी वापसी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, दिया बड़ा बयान; बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
IND vs ZIM: कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget