वक्त आने पर धोनी खुद करेंगे संन्यास एलान: शेन वाटसन
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट शेन वाटसन का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला उन्हीं पर छोड़ देना चाहिए.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑलराउंडर शेन वाटसन ने कहा कि यह महेन्द्र सिंह धोनी पर निर्भर करता है कि वह कब संन्यास का फैसला करते है हालांकि ‘वह अब भी शानदार तरीके से खेल रहे है’.
वाटसन ने एक स्कूल के कार्यक्रम के बाद कहा , ‘‘ उनके पास कौशल की कोई कमी नहीं. यह फैसला हालांकि उन्हें ही करना है. उनमें फुर्ती की कोई कमी नहीं है, वह विकेटों के बीच में शानदार तरीके से दौड़ लगाते है और विकेटकीपिंग में भी लाजवाब है. वह जो भी फैसला करेंगे वह सही होगा क्योंकि उन्हें पता है कि उनमें कितनी क्रिकेट बची है.’’
ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व दिग्गज ने विराट कोहली की कप्तानी की तारीफ की.
उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने (कोहली) भारतीय टीम के साथ अच्छा काम किया है. वह हर प्रारूप में अच्छा खेलते है. वह अभी जो भी कर रहे है उससे टीम को फायदा हो रहा है और टीम उनकी कप्तानी का लुत्फ उठा रही है.’’
Source: IOCL















