एक्सप्लोरर

ODI WC Schedule: भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच को लेकर जय शाह का बड़ा बयान, बताया शेड्यूल में क्या होगा बदलाव

ODI World Cup 2023: आगामी वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल में बदलाव को लेकर बीसीसीआई सचिव ने बदलाव की बात स्वीकार की है. इसमें भारत-पाक मैच की तारीख में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.

ODI World Cup Schedule 2023, India vs Pakistan: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारत में होने वाले आगामी वनडे वर्ल्ड कप के आधिकारिक शेड्यूल का एलान कुछ समय पहले ही किया था. 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस मेगा इवेंट के कार्यक्रम में अब कुछ बदलाव की खबरें सामने आ रही हैं. इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि 2-3 क्रिकेट बोर्ड ने शेड्यूल में बदलाव को लेकर कहा है और इसको लेकर जल्द एलान कर दिया जाएगा.

भारतीय टीम को आगामी वनडे वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर खेलना है. इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ 15 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले की तारीख में बदलाव की खबर सामने आ रही है. BCCI सचिव जय शाह ने शेड्यूल में बदलाव को लेकर जो बयान ANI को दिया है उसके अनुसार यदि भारत-पाक मैच की तारीख में बदलाव किया जाता है, तो एक से ज्यादा मैचों की तारीख में बदलाव हो सकता है.

15 अक्टूबर को होने वाले भारत और पाकिस्तान मैच वाले दिन नवरात्रि का पहला दिन है ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों ने इस मैच की तारीख में बदलाव को लेकर कहा है. इसपर जल्द अब चर्चा किए जाने के बाद कोई फैसला लिया जाएगा.

सिर्फ तारीख में होगा बदलाव, वेन्यू में नहीं

BCCI की तरफ से जय शाह ने इस बात को अपने बयान में साफ कर दिया की यदि भारत-पाकिस्तान मैच के शेड्यूल में बदलाव किया जाता है तो सिर्फ उसकी तारीख में बदलाव किया जाएगा ना कि वेन्यू में. रिपोर्ट्स के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में नए शेड्यूल का एलान आईसीसी की तरफ से कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें....

IND vs WI: वनडे सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, BCCI ने बताया क्यों बाहर हुए मोहम्मद सिराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget