एक्सप्लोरर

IND vs BAN: रोहित शर्मा बैटिंग के बाद बॉलिंग में धमाल मचाने को तैयार, बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले किया गेंदबाजी अभ्यास

Rohit Sharma: बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से पहले रोहित शर्मा नेट्स में बॉलिंग का अभ्यास करते हुए दिखे. भारतीय कप्तान बल्लेबाज़ी में पहले ही शानदार फॉर्म दिखा रहे हैं.

Rohit Sharma Bowling In Nets: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अब तक प्रचंड फॉर्म में दिखाई दिए हैं. तीन पारियों में उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकल चुका है. अब वे गेंदबाज़ी में भी धमाल मचाने के लिए तैयार दिख रहे हैं. टीम इंडिया विश्व कप का अगला मुकाबला 19 अक्टूबर, गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. इस मैच से पहले रोहित शर्मा नेट्स में बॉलिंग का अभ्यास करते हुए दिखे. 

टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के लिए पुणे पहुंच कर अभ्यास करना शुरू कर दिया है. इसी अभ्यास के बीच रोहित शर्मा की नेट्स में बॉलिंग कराते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई. तस्वीर में रोहित शर्मा अभ्यास वाली जर्सी में नेट्स में बॉलिंग एक्शन के साथ दिख रहे हैं. 

रोहित शर्मा की इस तस्वीर को देख फैंस तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए भी दिखाई दिए. एक यूज़र ने लिखा, “बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट हॉल लोड हो रहा है.” एक दूसरे यूज़र ने रोहित शर्मा को देख विराट कोहली की बॉलिंग को याद करते हुए लिखा, “हम चाहते हैं कि हमारा राइट ऑर्म क्विक बॉलर भी ऐसा करे.” इसी तरह फैंस ने रोहित शर्मा की बॉलिंग पर रिएक्शन दिए. देखें...

बता दें कि रोहित शर्मा ने विश्व कप की शुरुआत से पहले कहा था कि वो टूर्नामेंट में गेंदबाज़ी के लिए हाथ घुमा सकते हैं. हालांकि वे गेंदबाज़ी न करने के कारण का खुलासा करते हुए भी बता चुके हैं कि उनकी उंगली में कुछ दिक्कत है, जिसके चलते वो गेंदबाज़ी नहीं कराते हैं और अपनी बैटिंग के लिए कोई मुसीबत नहीं खड़ी करना चाहते हैं. 

बतौर गेंदबाज़ ऐसे हैं रोहित शर्मा के आंकड़े

बता दें कि रोहित शर्मा में ऑफ स्पिनर बॉलर हैं. वे भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में गेंदबाज़ी करा चुके हैं. रोहित ने टेस्ट की 16 पारियों में, वनडे की 38 पारियों में और टी20 इंटरनेशनल की 9 पारियों में बॉलिंग की है. टेस्ट में उनके नाम 2, वनडे में 8 और टी20 इंटरनेशनल 1 विकेट दर्ज है.

 

ये भी पढे़ं...

T20 World Cup 2024: आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी- चहल या बिश्नोई 2024 टी20 वर्ल्ड कप में होंगे टीम इंडिया का हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोटिल शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे, फिर कौन करेगा कप्तानी? जानें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
चोटिल शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे, फिर कौन करेगा कप्तानी? जानें भारत की संभावित प्लेइंग 11
एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड में होंगे भारत-पाकिस्तान के 3 मैच! ICC ने बनाया धांसू प्लान 
एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड में होंगे भारत-पाकिस्तान के 3 मैच! ICC ने बनाया धांसू प्लान 
देर रात तक जागने को हो जाइये तैयार, भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
देर रात तक जागने को हो जाइये तैयार, भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा
ICC ने वेस्टइंडीज के लिए पास किया इतने करोड़ का लोन, WI क्रिकेट में सुधार के लिए जय शाह का मास्टरप्लान
ICC ने वेस्टइंडीज के लिए पास किया इतने करोड़ का लोन, सुधार के लिए जय शाह का मास्टरप्लान

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget