एक्सप्लोरर

भारत के 318 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की ठोस शुरूआत

भारत के 318 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की ठोस शुरूआत

 


 


 


 

भारत के 318 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की ठोस शुरूआत

 


कानपुर: न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के बीच ग्रीन पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने मार्टिन गुप्टिल को पवेलियन भेजकर पहला झटका दिया ने भारत की पहली पारी में 318 रन के जवाब में खेलने उतरी  न्यूजीलैंड की टीम ने लंच तक एक विकेट पर 71 रन बनाकर ठोस जवाब दिया.


 


यादव ने गुप्टिल को 21 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट किया जिसके बाद कप्तान विलियमसन (21) और सलामी बल्लेबाज टाम लैथम (250 ने दूसरे विकेट के लिए लंच तक 36 रन की अटूट साझेदारी की.


 


इससे पहले भारत ने दिन की शुरूआत नौ विकेट पर 291 रन से की. रविंद्र जडेजा (नाबाद 42) ने कुछ अच्छे शॉट लगाकर भारत का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया और उमेश यादव (09) के साथ अंतिम विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी की.


 


बायें हाथ के बल्लेबाज जडेजा ने ट्रेंट बोल्ट की शॉर्ट गेंद पर पुल शाट खेले और बायें हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर के खिलाफ कदमों का अच्छा इस्तेमाल किया. भारत ने अपने कल के स्कोर में 27 रन जोड़ने के बाद यादव का विकेट गंवाया जिन्होंने तेज गेंदबाज नील वैगनर की गेंद पर विकेटकीपर बीजे वाटलिंग को कैच थमाया.


 


न्यूजीलैंड की पारी के तीसरे ओवर में ही भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जडेजा को गेंद थमा दी लेकिन ना तो उन्हें और ना ही दूसरे स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को लंच तक कोई विकेट मिला.


 


 


कोहली ने सिर्फ एक ओवर के बाद यादव को गेंदबाजी से हटा दिया लेकिन जब वह अगले स्पैल के लिए लौटे तो उन्होंने अंदर की ओर स्विंग होती गेंद पर गुप्टिल (21) को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. गुप्टिल का खराब प्रदर्शन जारी रहा. वह पिछली सात पारियां में सिर्फ एक अर्धशतक जड़ पाए हैं.


 


गुप्टिल जब क्रीज पर थे तो न्यूजीलैंड ने कुछ बाउंड्री लगाई लेकिन इसके बाद विलियमसन और लैथम ने सतर्कता से बल्लेबाजी की और स्ट्राइक रोटेट करने को तरजीह दी. विलियमसन ने अश्विन पर स्वीप के साथ अपना पहला चौका मारा और फिर इस आफ स्पिनर की फुलटास को लेग साइड बाउंड्री पर चार रन के लिए भेजा.


 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
Watch: ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद, देखें वीडियो
ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget