एक्सप्लोरर

कोहली नहीं सीएसी ही तय करेगा टीम इंडिया का अगला 'बॉस'

कोहली नहीं सीएसी ही तय करेगा टीम इंडिया का अगला 'बॉस

नई दिल्ली: टीम इंडिया के मुख्य कोच पद के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है. क्रिकेट सलाहकार समिति ने नए कोच के नाम की घोषणा करने के लिए कुछ और समय मांगा है. सीएसी के सदस्य सौरव गांगुली ने ये भी कहा है कि कोच की नियुक्ति से पहले हम कप्तान विराट कोहली से बात करेंगे लेकिन कप्तान को सिर्फ समिति के फैसले के पीछे का कारण बताया जाएगा और इस मामले पर उनका नजरिया नहीं लिया जाएगा.

सीएसी ने पांच उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जिसमें वीरेंदर सहवाग, रवि शास्त्री, टॉम मूडी, रिचर्ड पाइबस और लालचंद राजपूत शामिल रहे. अनिल कुंबले के विवादास्पद हालात में इस्तीफा देने के बाद यह पद खाली हुआ है.

इस संबंध में जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, एक चीज साफ कर दूं. अंतिम फैसला सीएसी का होगा, विराट कोहली का नहीं. जब सौरव ने कहा कि वह विराट से बात करेंगे तो उनका मतलब था कि उसके ब्रेक से लौटने के बाद उसे बताया जाएगा कि सीएसी को प्रत्येक उम्मीदवार के बारे में क्या लगता है जिनका उन्होंने इंटरव्यू लिया और आखिर क्यों वह किसी उम्मीदवार को चुन रहे हैं.  उन्होंने कहा, ''विराट का नजरिया नहीं मांगा जाएगा. लेकिन कप्तान के रूप में उसे नियुक्ति के पीछे का तर्क और कारण पता होना चाहिए. इसलिए उसे जानकारी में रखा जाएगा.'' पता चला है कि दिन के तीन सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतिकरण रिचर्ड पाइबस, टॉम मूडी और रवि शास्त्री ने दिए.

सूत्र ने बताया, ''कुछ प्रस्तुतिकरण बेहरीन थे. पाइबस और मूडी विशेष रूप से कड़े सवालों के लिए काफी अच्छी तरह तैयार थे. रवि और वीरू ने भी कुछ कड़े सवालों के विस्तृत जवाब दिए. दो आधारभूत सवाल प्रत्येक उम्मीदवार से पूछे गए.'' उन्होंने कहा, ''पहला यह कि इंग्लैंड में होने वाले 2019 वर्ल्ड कप के लिए उनका क्या विजन है और दूसरा कप्तान की तुलना में कोच की भूमिका. उनसे पूछा गया कि किसी नाजुक स्थिति के सामने आने पर वे इससे कैसे निपटेंगे.''

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget