एक्सप्लोरर

कोहली नहीं सीएसी ही तय करेगा टीम इंडिया का अगला 'बॉस'

कोहली नहीं सीएसी ही तय करेगा टीम इंडिया का अगला 'बॉस


नई दिल्ली: टीम इंडिया के मुख्य कोच पद के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है. क्रिकेट सलाहकार समिति ने नए कोच के नाम की घोषणा करने के लिए कुछ और समय मांगा है. सीएसी के सदस्य सौरव गांगुली ने ये भी कहा है कि कोच की नियुक्ति से पहले हम कप्तान विराट कोहली से बात करेंगे लेकिन कप्तान को सिर्फ समिति के फैसले के पीछे का कारण बताया जाएगा और इस मामले पर उनका नजरिया नहीं लिया जाएगा.


सीएसी ने पांच उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जिसमें वीरेंदर सहवाग, रवि शास्त्री, टॉम मूडी, रिचर्ड पाइबस और लालचंद राजपूत शामिल रहे. अनिल कुंबले के विवादास्पद हालात में इस्तीफा देने के बाद यह पद खाली हुआ है.


इस संबंध में जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, एक चीज साफ कर दूं. अंतिम फैसला सीएसी का होगा, विराट कोहली का नहीं. जब सौरव ने कहा कि वह विराट से बात करेंगे तो उनका मतलब था कि उसके ब्रेक से लौटने के बाद उसे बताया जाएगा कि सीएसी को प्रत्येक उम्मीदवार के बारे में क्या लगता है जिनका उन्होंने इंटरव्यू लिया और आखिर क्यों वह किसी उम्मीदवार को चुन रहे हैं.  उन्होंने कहा, 'विराट का नजरिया नहीं मांगा जाएगा. लेकिन कप्तान के रूप में उसे नियुक्ति के पीछे का तर्क और कारण पता होना चाहिए. इसलिए उसे जानकारी में रखा जाएगा.' पता चला है कि दिन के तीन सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतिकरण रिचर्ड पाइबस, टॉम मूडी और रवि शास्त्री ने दिए.


सूत्र ने बताया, 'कुछ प्रस्तुतिकरण बेहरीन थे. पाइबस और मूडी विशेष रूप से कड़े सवालों के लिए काफी अच्छी तरह तैयार थे. रवि और वीरू ने भी कुछ कड़े सवालों के विस्तृत जवाब दिए. दो आधारभूत सवाल प्रत्येक उम्मीदवार से पूछे गए.' उन्होंने कहा, 'पहला यह कि इंग्लैंड में होने वाले 2019 वर्ल्ड कप के लिए उनका क्या विजन है और दूसरा कप्तान की तुलना में कोच की भूमिका. उनसे पूछा गया कि किसी नाजुक स्थिति के सामने आने पर वे इससे कैसे निपटेंगे.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget