एक्सप्लोरर

टीम मैनेजमेंट ने तय कर दी है रहाणे की भूमिका, मिडिल ऑर्डर में नहीं मिलेगा मौका

तेज और उछाल पिच पर भारतीय टीम को रहाणे की तकनीक की कमी खली लेकिन भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि उन्हें टीम में जगह देना मुश्किल था क्योंकि टीम मैनेजमेंट उन्हें वनडे क्रिकेट में एक ओपनर मानता है.

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला में तेज गेंदबाजी की अनुकूल पिच पर भारतीय टीम का हाल बेहाल देखने के बाद क्रिकेट प्रशंसकों ने अजिंक्य रहाणे को लेकर कई सवाले पूछे. तेज और उछाल पिच पर भारतीय टीम को रहाणे की तकनीक की कमी खली लेकिन भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि उन्हें टीम में जगह देना मुश्किल था क्योंकि टीम मैनेजमेंट उन्हें वनडे क्रिकेट में एक ओपनर मानता है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार चार अर्द्धशतक जड़ने वाले रहाणे को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. श्रेयष अय्यर ने तीसरे नंबर पर खेलते हुए डेब्यू किया जबकि मनीष पांडे पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे.

रोहित ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने श्रीलंका में स्पष्ट कर दिया था कि वह सलामी बल्लेबाज है और हम उसके बल्लेबाजी क्रम को बदलते नहीं रहना चाहते. अगर बल्लेबाजी क्रम बदलता रहे तो यह सभी के दिमाग पर असर डालता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने उसकी पहचान सलामी बल्लेबाज के रूप में की है और यही कारण है कि उसे बाहर बैठना पड़ा. हालांकि हम समझते हैं कि पिछली कुछ सीरीज में उसने रन बनाए हैं. लेकिन विदेशों में जाने से पहले हम पांडे, (केदार) जाधव, अय्यर जैसे खिलाड़ियों को पर्याप्त मैच देना चाहते हैं. यह महत्वपूर्ण है कि वे मौके का फायदा उठाए.’’ भारत को 38 . 2 ओवर में 112 रन पर ढेर करने के बाद श्रीलंका ने 20 . 4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.

महेंद्र सिंह धोनी (65) के अलावा भारत का कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया और रोहित ने पूर्व भारतीय कप्तान की जमकर तारीफ की.

उन्होंने कहा, ‘‘उसने कई बार इस तरह की स्थिति का सामना किया है और बार बार खुद को साबित किया है. पहली बात तो मुझे यह समझ नहीं आता कि यह बात क्यों होती है कि वह हमारी योजनाओं का हिस्सा है या नहीं. उसके रन बनाते ही सारी बातें बदल जाती हैं.’’

इन्हीं तरह के हालात में साउथ अफ्रीका में होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले बल्लेबाजी का ध्वस्त होना क्या टीम के लिए चिंता की बात है, यह पूछने पर रोहित ने कहा, ‘‘यह वनडे टीम है, मुझे नहीं लगता कि कोई तुलना हो सकती है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘टेस्ट टीम को भी कोलकाता में संघर्ष करना पड़ा था लेकिन इन हालात में कोई भी टीम संघर्ष करेगी.’’ भारतीय बल्लेबाजी क्रम के ढहने का बचाव करते हुए रोहित ने कहा कि श्रीलंका के गेंदबाजों ने हालात का अच्छी तरह फायदा उठाया.

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के हालात में एक या दो बल्लेबाज की रन बनाते हैं, सभी बल्लेबाज रन नहीं बनाते. मुझे नहीं लगता कि हमने कोई खराब शाट खेले लेकिन उन्होंने सही लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की और हमें दबाव में रखा. बल्लेबाजों को हमेशा खेलने के लिए मजबूर किया गया.’’

जसप्रीत बुमराह के नोबॉल पर उपुल थरंगा को आउट करने पर रोहित ने कहा कि भारत की हार का कारण यह नहीं था क्योंकि वैसे भी पर्याप्त रन नहीं बने थे.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने बल्ले से मैच गंवाया, गेंद से नहीं. किसी एक खिलाड़ी को निशाना बनाना अनुचित होगा, विशेषकर गेंदबाज को. मुझे लगता है कि बल्लेबाजी समूह के रूप में हम विफल रहे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget