एक्सप्लोरर

DC vs RR: 10 साल बाद दूसरी बार हुआ ऐसा, राजस्थान के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2021: इससे पहले आईपीएल 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज़ों ने ऐसा प्रदर्शन किया था. जब उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पावर प्ले में दो विकेट पर 15 रन बनाए थे.

Delhi Capitals vs Rajasthan Royals: अबू धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के नाम बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम पावर प्ले में एक भी बाउंड्री नहीं लगा सकी. उसने पहले छह ओवर में बिना किसी बाउंड्री के तीन विकेट खोकर 21 रन बनाए. 

पिछले 10 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई टीम पावर प्ले में कोई बाउंड्री नहीं लगा सकी है. इससे पहले आईपीएल 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज़ों ने ऐसा प्रदर्शन किया था. जब उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पावर प्ले में बिना किसी बाउंड्री के दो विकेट खोकर 15 रन बनाए थे.

दिल्ली ने बनाए 155 रन

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. शानदार फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन आठ गेंदो में एक चौके की मदद से सिर्फ आठ रन ही बना सके. वहीं पृथ्वी शॉ का बल्ला भी एक बार फिर खामोश रहा. वह भी 12 गेंदो में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 

सिर्फ 21 रनों पर दोनों सलामी बल्लेबाज़ों के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर और कप्तान पंत ने पारी को संभाला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की. अय्यर ने 32 गेंदो में एक चौके और दो छक्कों की बदौलत 43 रन बनाए. वहीं पंत 24 गेंदो में दो चौकों के साथ 24 रन ही बना सके.

जैसे ही दिल्ली अच्छी स्थिति में आ गई थी. ये दोनों भी पवेलियन लौट गए. इसके बाद शिमरन हेटमायर ने राजस्थान के बल्लेबाज़ों पर प्रहार करना शुरू कर दिया. उन्होंने 16 गेंदो में पांच चौकों की मदद से 28 रन बनाए. हेटमायर को मुस्ताफिजुर रहमान ने पवेलियन भेजा. फिर अक्षर पटेल सात गेंदो में 12 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, मार्कस स्टोइनिस की जगह टीम में शामिल हुए ललित यादव 15 गेंदो में 14 और आर अश्विन छह गेंदो में छह रन बनाकर नाबाद लौटे. इन दोनों ने दिल्ली का स्कोर 150 के पार पहुंचाया. 

वहीं राजस्थान के लिए मुस्ताफिजुर रहमान ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 22 रन देकर दो विकेट झटके. इसके अलावा चेतन सकारिया ने 33 रन देकर दो विकेट लिए. वहीं कार्तिक त्यागी और राहुल तेवतिया को एक-एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के; जानें क्या कहा
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget