एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Reddy: अगर ऐसा होता तो शतक नहीं मार पाते नीतीश रेड्डी, सिराज ने बदली तस्वीर, पढ़ें इनसाइड स्टोरी

India vs Australia 4th Test: नीतीश रेड्डी के टेस्ट करियर के पहले शतक की कहानी बहुत ही दिलचस्प है. नीतीश के शतक के पीछे मोहम्मद सिराज की अहम भूमिका रही.

India vs Australia 4th Test: नीतीश रेड्डी ने भारत के लिए दमदार प्रदर्शन करते हुए मेलबर्न टेस्ट में शतक जड़ दिया. नीतीश इस शतक के बाद छा गए हैं. उनकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हुई. नीतीश कुमार रेड्डी के शतक के पीछ मोहम्मद सिराज की अहम भूमिका है. यह बहुत ही कम लोग जानते हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में टेस्ट सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है. नीतीश ने इस मुकाबले में कमाल कर दिया.

नीतीश टीम इंडिया के लिए नंबर आठ पर बैटिंग करने आए थे. उन्होंने वाशिंगटन सुंदर के साथ मजबूत साझेदारी निभाई. लेकिन सुंदर 50 रन बनाकर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद जसप्रीत बुमराह बैटिंग करने आए. लेकिन वे भी जीरो पर आउट हो गए. इस समय तक नीतीश का शतक मुश्किल लग रहा था. लेकिन अंत में मोहम्मद सिराज ने कमाल कर दिया. नीतीश जब 99 रनों के स्कोर पर खेल रहे थे तब सिराज ने कमाल दिखाया.

नीतीश के शतक में कैसे अहम रही सिराज की भूमिका -

दरअसल ऑस्ट्रेलिया की ओर से भारतीय पारी का 114वां ओवर पैट कमिंस कर रहे थे. उन्होंने इस ओवर तीसरी गेंद पर बुमराह को आउट किया. इसके बाद सिराज बैटिंग करने आए. सिराज ने ओवर की चौथी, पांचवीं और छठी गेंद बहुत ही आराम से खेली. इस दौरान उन्होंने विकेट नहीं गंवाया. इसके बाद स्ट्राइक नीतीश के पास आ गई. अगर सिराज आउट हो जाते तो नीतीश का शतक नहीं हो पाता. नीतीश ने अगले ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाया और शतक पूरा किया.

रेड्डी के शतक से मजबूत हुई टीम इंडिया -

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 358 रन बना लिए. इस दौरान रेड्डी ने नाबाद 105 रन बनाए. उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का लगाया. नीतीश रेड्डी के शतक से टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई. हालांकि वह ऑस्ट्रेलिया से अभी भी 116 रन पीछे है. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें : IND vs AUS: नीतीश रेड्डी के शतक के बाद पिता का क्या था पहला रिएक्शन, फोटो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-इंग्लैंड पहले वनडे में इन 7 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख
भारत-इंग्लैंड पहले वनडे में इन 7 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख
IND VS ENG: आज इंग्लैंड के खिलाफ कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली, 5 के बारे में जानिए
IND VS ENG: आज इंग्लैंड के खिलाफ कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली, 5 के बारे में जानिए
IND vs ENG 1st ODI Pitch Report: आज भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें एजबेस्टन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
आज भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें एजबेस्टन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
पहली सीरीज में फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी, अब युवराज सिंह देंगे ट्रेनिंग? खुद दिया बड़ा बयान
पहली सीरीज में फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी, अब युवराज सिंह देंगे ट्रेनिंग? खुद दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget