एक्सप्लोरर

NZ Vs WI: दूसरे दिन ही मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज के सामने फॉलोऑन बचाने की चुनौती

NZ Vs WI: दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है. पहली पारी में सिर्फ ब्लैकवुड ही अच्छे फॉर्म में नज़र आए.

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ही न्यूजीलैंड की टीम ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. काइल जैमीसन के पांच विकेट की मदद से न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के आठ विकेट महज 124 रन पर निकालकर उसे फॉलोआन की कगार पर धकेल दिया . न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 460 रन बनाये थे. वेस्टइंडीज को फॉलोआन से बचने के लिये अभी भी 136 रन और बनाने हैं.

अब तक खेले पांच टेस्ट में जैमीसन ने दूसरी बार पांच विकेट लिये हैं . इसके अलावा वह एक अर्धशतक और दो बार 40 से अधिक रन बना चुके हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के दो विकेट पहले ही ओवर में लगातार दो गेंदों पर लिये लेकिन हैट्रिक लगाने से चूक गए जब अगली गेंद पर एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील अंपायर ने खारिज कर दी.

वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत

जैमीसन ने जर्मेन ब्लैकवुड और शमारा ब्रूक्स के बीच पांचवें विकेट की 68 रन की साझेदारी भी तोड़ी. इसके बाद वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर और अलजारी जोसेफ को आउट करके अपने पांच विकेट पूरे किए. पहले टेस्ट में शतक जमाने वाले ब्लैकवुड ने ही जैमीसन की हैट्रिक नहीं होने दी थी. उन्होंने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 69 रन बनाये. इससे पहले टिम साउदी ने शीर्षक्रम में क्रेग ब्रेथवेट और डेरेन ब्रावो के विकेट लेकर वेस्टइंडीज को अच्छी शुरूआत नहीं करने दी. वेस्टइंडीज का स्कोर कल 16 ओवर में तीन विकेट पर 29 रन था.

इससे पहले हेनरी निशोल्स और नील वेगनेर ने नौवें विकेट के लिये 95 रन की साझेदारी करके न्यूजीलैंड को छह विकेट पर 294 रन से 460 रन तक पहुंचाया. निकोल्स 174 रन बनाकर आउट हुए जो उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर है.इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 162 रन बनाये थे. वेगनेर 66 रन बनाकर आउट हुए और यह उनका पहला टेस्ट अर्धशतक है . अपनी पारी में उन्होंने आठ चौके और चार छक्के जड़े. निकोल्स ने विल यंग के साथ 70, बी जे वाटलिंग के साथ 55, डेरिल मिशेल के साथ 83 और जैमीसन के साथ 50 रन की साझेदारी की.

IND Vs AUS: लाबुशेन का दावा- इस भूमिका को निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget