एक्सप्लोरर

पत्नी पर किए गए पर्सनल कमेंट से आपा खो बैठे वॉर्नर, कहा- 'मर्द हो मेरी आंखों में आखें डालकर कहो'

ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान डेविड वार्नर ने दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक पर पत्नी के बारे में अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कहा कि वह हमेशा अपने परिवार के बचाव में खड़े रहेंगे.

नई दिल्ली/डरबन: ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान डेविड वार्नर ने दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक पर पत्नी के बारे में अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कहा कि वह हमेशा अपने परिवार के बचाव में खड़े रहेंगे.

वार्नर और डीकॉक डरबन में पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन (रविवार) चाय के विश्राम के दौरान ड्रेसिंग रूम के करीब आपस में भिड़ गये थे जो कि सीसीटीवी कैमरे में आ गया था.

आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिये वार्नर पर मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगाने के साथ ही उनके खाते में तीन डिमेरिट अंक जोड़ दिए गए जबकि डीकॉक पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा.

वार्नर ने माना कि रविवार को ड्रेसिंग रूम जाते समय वह डीकॉक की टिप्पणी पर अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख सके.

उन्होंने कहा कि मुझे विपक्षी खिलाड़ियों और प्रशंसकों की टिप्पणी से कोई परेशानी नहीं है लेकिन डीकॉक की छींटाकशी ने हद पार कर दी.

वार्नर ने कहा, ‘‘मैंने फुटेज देखा और उसमें मैं जैसा दिख रहा हूं मुझे उस पर खेद है लेकिन मैं ऐसा ही हूं. मैंने भावनात्मक प्रतिक्रिया दी और इस पर माफी भी मांगी.’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘‘उसने मेरी पत्नी के बारे में जो कमेंट किया वे बेहद गंदा और घिनौना था. मेरी पत्नी ही नहीं किसी भी महिला के नज़रिये से भी वो बहुत खराब था.’’

ऑस्ट्रेलियाई उपकप्तान ने कहा, ‘‘लेकिन मैं हमेशा अपने परिवार के लिए खड़ा रहूंगा.’’

इतना ही नहीं वॉर्नर ने खुलकर अपनी बात रखते हुए कहा, ‘‘आखिर में हम सब मर्द हैं, और अगर आपको मुझसे कुछ कहना है तो खुलकर मेरी आंखों में आखें डालकर कहो, इस तरह नहीं.’’

दरअसल इस पूरे घटनाक्रम में पहले एक वीडियो सामने आया था. जिसमें वॉर्नर, डीकॉक पर बुरी तरह से गुस्सा करते नज़र आ रहे थे. लेकिन अब वेबसाइट क्रिकेइंफो ने इस घटना का एक और वीडियो शेयर किया. जिसमें दोनों खिलाड़ी जाते हुए दिख रहे हैं और डी कॉक पहले वॉर्नर को पीछे से कुछ कहते हुए दिख रहे हैं. जिसके बाद वॉर्नर तुरंत पीछे पलटे और उन्होंने डी कॉक को जवाब दिया. जिसके बाद कप्तान स्मिथ और साथी खिलाड़ियों ने वॉर्नर को वहां से अलग कर दिया. 

क्रिकइंफो के द्वारा जारी किए गए इस वीडियो के ऑडियो में भी यही कहा जा रहा है कि डीकॉक ने वॉर्नर की पत्नी कैंडिस के बारे में कुछ पर्सनल कमेंट किया. जिसके बाद वॉर्नर खुद पर काबू नहीं रख सके.

इस घटना के बाद दोनों खिलाड़ियों ने बातचीत नहीं की है और वार्नर ने कहा कि वह जल्द ही डीकॉक से बात करने की कोशिश करेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है, मैं अगले दो दिनों, या मैच, या फिर श्रृंखला के बाद उनसे बात करूंगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
David Warner Case: डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget