एक्सप्लोरर

सीमित ओवरों के अपने खेल से कभी विश्वास नहीं उठा: अजिंक्या रहाणे


सीमित ओवरों के अपने खेल से कभी विश्वास नहीं उठा: अजिंक्या रहाणे

नार्थ साउंड, एंटीगा: सीमित ओवर के बल्लेबाज के रूप में क्षमता पर लगातार सवाल उठाए जाने के बावजूद अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि 50 ओवर के फॉर्मेट से लंबे समय तक बाहर रहने के बावजूद उनका कभी अपनी क्षमता से भरोसा नहीं उठा.


वेस्टइंडीज के मौजूदा दौरे पर रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में पहले तीन मैचों में पारी की शुरुआत करते हुए रहाणे ने 62, 103 और 72 रन की पारियां खेली और वह हर मौके का फायदा उठाना चाहते हैं.


यह पूछने पर कि क्या एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों मे प्लेइंग-11 से बाहर किए जाने के बाद उन्हें अपनी क्षमता पर शक होने लगा था, रहाणे ने मैच के बाद प्रेस कांन्फ्रेंस में कहा, “बिलकुल भी नहीं.” उन्होंने कहा, “यह सिर्फ कुछ अच्छे रन बनाने और लगातार रन बनाने का मामला है, मैं इस मौके का इंतजार कर रहा था. मैं विराट कोहली और टीम प्रबंधन को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने का मौका दिया.”


यह पूछने पर कि क्या वह रोहित की तरह धीमी शुरआत के बाद तेजी से रन बटोरे सकते हैं, रहाणे ने कहा, “मुझे पता है कि मैंने कुछ समय लिया (112 गेंद में 72 रन) लेकिन अगर मैं क्रीज पर रहूं तो मैं इसका फायदा उठा सकता हूं. मैं धीमी शुरुआत की भरपाई कर सकता हूं. मैं मैच के हालात को पढ़ सकता हूं और उसी के मुताबिक खेलता हूं.”


सीमित ओवरों के अपने खेल से कभी विश्वास नहीं उठा: अजिंक्या रहाणे

रहाणे को नहीं पता कि जब श्रीलंका सीरीज के दौरान रोहित की टीम में वापसी होगी तो क्या होगा और यही कारण है कि वह अपने बल्लेबाजी क्रम के बारे में सोचने की जगह वर्तमान में जीना पसंद करते हैं.


उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि यह टीम खेल है और टीम प्रबंधन मुझे किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए कहे मुझे उस पर अपना शत प्रतिशत देना है, फिर चाहे यह शीर्ष क्रम हो या मध्यक्रम, मैं हमेशा अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं. मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा लेकिन मैं यहां हर मैच और सीरीज पर ध्यान देना चाहता हूं.”


रहाणे का मानना है कि आपको पिच के हालात के अनुसार बल्लेबाजी करनी होती है जैसा कि उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान किया.


रहाणे ने कहा कि जब वह अंतिम एकादश में शामिल नहीं थे, तो उन्होंने इस समय का इस्तेमाल अपनी फिटनेस में सुधार के लिए किया जो कैरेबियाई सरजमीं के उमस भरे माहौल में काफी काम आ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget